Barabanki News... नवंबर गांव गरीबी में रहने वाले जनमानस की बुलंद आवाज नेता मुलायम सिंह यादव नेता जी जैसा ना तो कोई हुआ है, ना कोई होगा। उक्त विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, पूर्व सांसद रामसागर रावत ने जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव हिमांशु यादव के संचालन में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती एवं समाजवादी पुरोधा स्वर्गीय रामसेवक यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और स्वर्गीय रामसेवक यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि नेताजी हमेशा अपना जन्मदिन पार्टी ऑफिस में आम कार्यकर्ताओं के बीच में मनाते थे। आज नेताजी की कमी हम सबको बहुत खलती है। नेताजी से मिलकर हम कार्यकर्ताओं में जो ऊर्जा का संचार होता था। उससे सभी कार्यकर्ता पूरे साल पार्टी की जान से सेवा करते थे।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रामसागर रावत ने कहा नेताजी साथ मुझे बहुत कार्य करने का अवसर मिला लेकिन आज नेताजी की कमी हम सबको बहुत खलती है। किंतु नेताजी के विचार हम सबको निरंतर गरीब कमजोर की सेवा करने और उनके लिए संघर्ष करने की निरंतर प्रेरणा देते हैं और देते रहेंगे। उनके बताए दिखाए रास्ते पर चलकर हम सब आगामी दो 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बना कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। यही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू ने आदरणीय नेता मुलायम सिंह यादव को नमन करते हुए उनकी स्मृतियों को याद करते हुए कहा नेताजी हमेशा कमजोर से कमजोर कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने का काम करते थे। उनके ही विचारों और सिद्धांतों पर चलकर अखिलेश यादव जी निरंतर सभी जाति धर्म संप्रदाय के कार्यकर्ताओं को निरंतर पार्टी संगठन से लेकर सदन तक प्रतिनिधित्व देने का काम कर रहे हैं।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने स्वर्गीय रामसेवक यादव को याद करते हुए बताया कि हमको स्वर्गीय रामसेवक जी से मिलने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन हम जब छोटे थे तो हमें बताया जाता था कि रामसेवक जी बहुत ही संघर्षील और जुझारू नेता थे। वह पैदल ही पूरे जनपद का अपने साथियों के साथ भ्रमण करते हुए जनता की समस्याओं के लिए निरंतर आवाज उठाते रहते थे। हमारे वालिद को स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नेताजी और रामसेवक यादव जी के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। हमारे पिताजी ने हमको मुलायम सिंह की तमाम खूबियां बताईं। जो आज मुझे पार्टी चलाने मे सहायक सिद्ध हो रही इसलिए मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि माननीय नेताजी के सपने को साकार करने के लिए हम लोगों अभी से कमर कस कर तैयारी करनी होगी और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दिशा निर्देशों को मानते हुए उसी जोश और जुनून से कार्य करना होगा। जिस जोश जुनून की शिक्षा हम सबको नेताजी ने दी थी। इसी के साथ हम सबको अपने जिले की ही नहीं अगल-बगल की सभी सीटें जीतकर अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करना होगा।
इसी क्रम में पूर्व सांसद रामसेवक यादव की समाधि स्थल पर स्वर्गीय रामसेवक यादव के पुत्र अमिताभ यादव पौत्र समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव हिमांशु यादव द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों ने सम्मिलित होकर स्वर्गीय रामसेवक यादव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विचार गोष्ठी को संबोधित एवं समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व विधायक रतनलाल राव, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान,राजेंद्र वर्मा पप्पू, दानिश सिद्दीकी समीम चौधरी अखिलेश वर्मा जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, सोनी यादव, कृष्ण कुमार रावत जिला महासचिव हिमांशु यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव पंडित रामचंद्र मिश्रा, विजय यादव सुरेश चंद गौतम,नसीम कीर्ति, राजेश वर्मा, चकखन यादव, प्रदुमन यादव, जसवंत यादव, उमाकांत यादव, ज्ञान सिंह यादव, आकाश यादव लल्ला यादव रमेश यादव जयसी राम यादव, अंकित वर्मा, पूनम यादव, रमेश चंद्र यादव, उर्मिला सैनी डॉक्टर शैलेश चंद्र वर्मा सुमन यादव, ललित कुमार मिश्रा बाबुल सुरेश चंद्र यादव विनय यादव सभासद अरुण यादव रामसमुझ यादव आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव एवं स्वर्गीय रामसेवक यादव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन नमन किया।
Barabanki News.
SP
worker
resolution
Mulayam Singh yadav .


0 टिप्पणियाँ