ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मजबूरी का फायदा उठाकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, 9 गिरफ्तार

 

Barabanki News... जिले में धर्म परिवर्तन का मामला एक बार फिर सामने आया है। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बीमारी ठीक करने के लिए झाड़ फूंक के नाम पर और लालच देकर बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन कराने के मामले का खुलासा किया गया है। पुलिस ने मौके से नौ लोगों को गिरफ्तार किय है और धार्मिक सामग्री बरामद की है। 

 मामला हैदरगढ़ तहसील इलाके के रौनी गांव के गौतमन पुरवा का है। यहां के भोले भाले ग्रामीणों को काफी वक्त से बीमारी ठीक करने के लिए झाड़ फूंक और लालच देकर बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था। गुरुवार को इसकी जानकारी जब अन्य लोगों को हुई, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि वहां पर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा था। मौके पर विशेष समुदाय के धर्म ग्रंथ पाए गए। वहां पर मौ

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मौके पर धर्म परिवर्तन के साक्ष्य मिले हैं और इस मामले में नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले में कानूनन मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है की धर्म परिवर्तन में शामिल लोगों की जड़े कितनी गहरी हैं और इस पूरे षड्यंत्र में और कौन शामिल है।

Barabanki News
Religious conversion 
advantage
compulsion
9 arrested

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ