Barabanki News... बाराबंकी पुलिस ने जिले तो दो गैंगों की क्रियाकलापों पर सूक्ष्म एवं पैनी दृष्टी रखने के उद्देश्य से अन्तर परिक्षेत्रीय गैंग (आईआर गैंग) का किया है।
आपको बता दें कि ऐसो गिरोह जिनके सदस्य एक से अधिक परिक्षेत्र के जनपदों के निवासी हों अथवा एक से अधिक परिक्षेत्र में लूट, डकैती, भाड़े की हत्या, फिरौती के लिए अपहरण, जाली नोटों की तस्करी, चेन स्नैचिंग, वाहन चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब तस्करी, साइबर अपराध, अवैध शस्त्र निर्माण, मूर्ति चोरी व वन्य जीव तस्करी आदि अपराध करते हैं, उनके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक की आख्या के आधार पर आईआर गैंग का पंजीकरण परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक की संस्तुति पर जोनल अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा सूचीबद्ध किया जाता है।
इसीक्रम में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की आख्या के आधार पर जैदपुर व कुर्सी थाने से दो गैंगों की क्रियाकलापों पर सूक्ष्म एवं पैनी दृष्टी रखने के उद्देश्य से अन्तर परिक्षेत्रीय गैंग (आई0आर0 गैंग) का पंजीकरण किया गया है-
1.आई0आर0 गैंग-01 (अन्तर परिक्षेत्रीय गैंग)-
थाना जैदपुर से गैंग लीडर रवि यादव पुत्र राजेश निवासी दाउदपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ द्वारा अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अयोध्या परिक्षेत्र के जनपद बाराबंकी के अतिरिक्त परिक्षेत्र के बाहर जनपद लखनऊ व कन्नौज में भी चोरी जैसा गम्भीर अपराध कारित किये गये हैं, जिनके विरुद्ध अन्तर परिक्षेत्रीय गैंग-01 (आई0आर0 गैंग-01) का पंजीकरण किया गया है।
गैंग लीडर का नाम व पता-
रवि यादव पुत्र राजेश निवासी दाउदपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ (जेल में)
सदस्यों का नाम व पता-
1. रामजी यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी दाउदपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ (जेल में)
2. जय कुमार लोधी पुत्र रामप्रकाश निवासी भसरवां थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ (जेल में)
3. श्याम सुन्दर कश्यप पुत्र अमरनाथ निवासी पिपरा इस्माइल कोडरी जनपद गोण्डा हालपता नरपतगंज बाजार थाना पीजीआई जनपद लखनऊ (जेल में)
4. कुलदीप पाल उर्फ मनीष कुमार पुत्र शत्रोहन निवासी भरसवां थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ (जेल में)
2.आई0आर0 गैंग-02 (अन्तर परिक्षेत्रीय गैंग)-
थाना कुर्सी से गैंग लीडर गनेशी उर्फ गनेश यादव पुत्र बच्चूलाल निवासी ग्राम अतरौरा थाना बीकेटी जनपद लखनऊ द्वारा अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अयोध्या परिक्षेत्र के जनपद बाराबंकी अतिरिक्त परिक्षेत्र के बाहर जनपद लखनऊ एवं सीतापुर में डकैती जैसा गम्भीर अपराध कारित किये गये हैं, जिनके विरुद्ध अन्तर परिक्षेत्रीय गैंग-02 (आई0आर0 गैंग-02) का पंजीकरण किया गया है।
गैंग लीडर का नाम व पता-
गनेशी उर्फ गनेश यादव पुत्र बच्चूलाल निवासी ग्राम अतरौरा थाना बीकेटी जनपद लखनऊ (जेल में)
सदस्यों का नाम व पता-
1. रूपेन्द्र उर्फ सूरज पुत्र पुत्तन सिंह निवासी देवरी रूखारा थाना बीकेटी जनपद लखनऊ (जेल में)
2. विनोद कुमार रावत उर्फ आंशू पुत्र रामभरोसे रावत निवासी टांड चकिया थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी हालपता सरैया मजरे रामपुर बेहड़ा थाना बीकेटी जनपद लखनऊ (जेल में)
3. अमरजीत यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी ग्राम बेलवाहार मजरे मोहसण्ड थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी (जेल में)
4. मोनू उर्फ अभिषेक सिंह पुत्र बचान सिंह निवासी ग्राम मामपुरबाना थाना बीकेटी जनपद लखनऊ (जेल में)
5. रामबहादुर सिंह पुत्र भगवान बक्श सिंह निवासी कुंवरपुर मजरे गोधना थाना महिगवां जनपद लखनऊ (जेल में)
6. अफसार अली पुत्र इसरार निवासी ग्राम भैंसामऊ थाना बीकेटी जनपद लखनऊ (जेल में)
7. नौशाद पुत्र मुख्तार निवासी ग्राम भौली थाना बीकेटी जनपद लखनऊ (जेल में)
8. प्रेम कुमार पुत्र राज कुमार निवासी ग्राम लोहराई मजरे डिकरी बाजार थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी(जेल में)
9. राजू यादव उर्फ वीरेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 सोहनलाल यादव निवासी ग्राम लंघनियां थाना बिसवां जनपद सीतापुर (जेल में)
10. मनोज पुत्र शत्रोहन गुप्ता निवासी फैजुल्लागंज गणेश बिहार कालोनी एसआर पैलेस के बगल थाना मडियांव जनपद लखनऊ (जेल में)
11. पारसनाथ यादव पुत्र शत्रुहन यादव निवासी सागरपुर अतरौरा थाना बीकेटी जनपद लखनऊ (जेल में)
Barabanki News
Police
created
IR gang
gangs
district,
purpose

0 टिप्पणियाँ