ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP News: ग्रेजुएट ही बन सकेंगे वक्फ मतुवल्ली, योगी सरकार बना सकती है नियम

 

LUcknow News... वक्फ संपत्तियों के मामले में व्याप्त भ्रषटाचार को दूर करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार एक और महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है। योगी सरकार वक्फ संपत्ति का मुतवल्ली बनने के लिए शैक्षिक योग्यता का निर्धारण कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट की मुताबिक सोमवार को हुई योगी कैबिनेट की बैठक में इस पर विचार भी किया गया है। 

 आपको बता दें कि अवकाफ में व्यापत भ्रष्टाचार को रोकने के लिए केंद्र की मोदी सरकार संसद में बिल भी पास कर चुकी है। अब इस दिशा में योगी सरकार भी बड़ा फैसला ले सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार वक्फ संपत्ति के मुतवल्ली बनने के लिए शैक्षिक योग्यता के निर्धारण पर विचार कर रही है। इसके तहत अब वक्फ संपत्ति के मुतवल्ली बनने के लिए ग्रेजुएशन होगा ज़रूर होगा। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक यूपी सरकार जल्द ही वक्फ बोर्ड को लेकर नियमावली बनाएगी। जिसमें किसी वक्फ संपत्ति के मुतवल्ली बनने के लिए स्नातक होना ज़रूरी होगा। इसके साथ ही न्यूनतम आयु में भी तब्दीली की जाएगी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक वक्फ मुतवल्ली बनने के लिए अब 18 के बजाय 25 होगी। नियमावली में मुतावल्ली की न्यूनतम शिक्षा और आयु के सिवा कई अन्य बदलाव भी शामिल होंगे।

Barabanki News
Up News
graduates
Waqf Matuvalli
Yogi government 
rules

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ