ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने पुलिसकर्मियों को लगाया झंडा, जानिए क्या है झंडा दिवस का इतिहास

 

Barabanki News... पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर समस्त पुलिस कर्मियों को झण्डा दिवस का प्रतीक चिन्ह लगाया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे पुलिस कर्मियों के शौर्य प्रदर्शन एवं उच्च कोटि की कर्त्तव्यपरायणता, अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप 23 नवम्बर 1952 को भारत सरकार द्वारा सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी को पुलिस कलर व झण्डा प्रदान किया गया था। शक्ति एवं निष्ठा के प्रतीक लाल एवं नीले रंग के ध्वज ने उत्तर प्रदेश पुलिस को एक गौरवमयी पहचान दी है। जिस उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष 23 नवम्बर को “पुलिस झण्डा दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह नेे ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस झण्डा दिवस का प्रतीक चिन्ह लगाकर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया एवं पुलिस कर्मियों को शौर्य, कर्त्तव्य परायणता तथा उत्कृष्ट कर्त्तव्यनिष्ठा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में, समस्त क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा अपने कार्यालयों में तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी में पुलिस झण्डा दिवस मनाया गया ।

Police 
Flag Day
SP 
hoisted 
policemen
history 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ