Barabanki News... पुलिस अधीक्षक ने एक गैंग की क्रिया कलापों पर सूक्ष्म एवं पैनी दृष्टि रखने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट गैंग (डी-गैंग) का पंजीकरण किया है। -
आपको बता दें कि ऐसा गिरोह जिनके सदस्यों द्वारा एक जनपद में लूट, डकैती, भाड़े की हत्या, फिरौती के लिए अपहरण, जाली नोटों की तस्करी, चेन स्नैचिंग, वाहन चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब तस्करी, साइबर अपराध, अवैध शस्त्र निर्माण, मूर्ति चोरी व वन्य जीव तस्करी आदि अपराध कारित किये गये हों, उनके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक द्वारा डिस्ट्रिक्ट गैंग का पंजीकरण कर उन्हें डी-श्रेणी में रखकर सूचीबद्ध किया जाता है।
111
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सुबेहा की आख्या के आधार पर राम बरन गौतम उर्फ बन्ने के गैंग की क्रिया कलापों पर सूक्ष्म एवं पैनी दृष्टि रखने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट गैंग (डी-गैंग) का पंजीकरण किया गया है।
1.➡डिस्ट्रिक्ट गैंग (डी गैंग)-
गैंग लीडर रामबरन गौतम उर्फ बन्ने पुत्र श्री राम गौतम निवासी मो0 माफी जवाहर नगर वार्ड कस्बा व थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी द्वारा अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर जनपद बाराबंकी में मन्दिर जैसे आस्था वाले स्थल को टारगेट कर के चोरी जैसे गम्भीर अपराध कारित किये गये हैं, जिनके विरुद्ध डिस्ट्रिक्ट गैंग (डी गैंग-19) का पंजीकरण किया गया है।
गैंग सदस्यों का नाम व पता-
1. सोने लाल उर्फ ननकू पुत्र धनीराम गौतम निवासी मो0 माफी जवाहर नगर वार्ड कस्बा व थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
2. शिव प्रसाद पुत्र गया प्रसाद रावत निवासी रोहना मीरापुर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
जनपद में अपराध कारित करने वाले 19 गैंगों के विरुद्ध इस वर्ष डी-गैंग का पंजीकरण किया गया है एवं अभी तक जनपद बाराबंकी में कुल 242 गैंगों के विरुद्ध डी-गैंग पंजीकृत किया जा चुका है।
Barabanki News
de-gang
registered
crack down
vicious
criminals

0 टिप्पणियाँ