ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: प्यार का इतना खौफनाक अंजाम नहीं सुना होगा, पूरा परिवार पड़ गया परेशानी में

 

Barabanki News... जिले से मध्य प्रदेश में कमाई करने एक युवक के साथ ऐसा कांड हुआ है, जिससे उसका पूरा परिवार समस्या में है। मध्य प्रदेश में इस युवक को एक लड़की ने अपने प्रेम में जाल में ऐसा फंसाया कि वो उस का मुरीद हो गया। प्रेम परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर ली। कुछ दिनों तक सब ठीक चलता रहा, इसके बाद जो हुआ उसे जानकर इस परिवार के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। 

 बता दें कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सरसंडा के गिरधर गोपाल पुत्र कृष्णानंद शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई भूपेंद्र कुछ दिन पूर्व में मध्य प्रदेश के सिंधी जिले में काम करने गया था। जहां उसकी प्रिया सिंह से दोस्ती हुई, दोस्ती प्रेम में बदली और फिर दोनों ने 22 अप्रैल को शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों के बाद तक सब ठीक-ठाक चल रहा था। 

 शादी के बाद प्रिया बहु बनकर अपनी ससुराल सरसंडा आई। यहां कुछ दिन रूकी और फिर लखनऊ चली गई। अभी भी सब ठीक ही चल रहा था। तहरीर के मुताबिक 8 मई को प्रिया अपने भाई अमन सिंह व पिता अरविन्द बहादुर चौहान के साथ ससुराल पहुंची। सभी रिश्तेदार रात को घर में रुके और खूब मेहमानों की खूब खातिरदारी हुई। लेकि अगले दिन सुबह पूरे परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गई। सुबह होने से पहले ही प्रिया और उसके तमाम साथ गायब हो चुके थे। तहरीर के मुताबिक वो अपने साथ एक लाख रूपये नगद और करीब दो से तीन लाख की जेवरात उठा ले गए। काफी खोजबीन के बाद जब लड़के पक्ष के लोग मध्य प्रदेश के सिंधी पहुंचे, तो उसने झूठे केस में जेल भेजवा दिया। वहां से जमानत मिलने के बाद इऩ लोगों को पता चला कि प्रिया सिंह लोग पेशेवर ठग हैं, जो लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर ऐसी वारदात अंजाम देते हैं। इसके बाद उन्होंने मोहम्मदपुर खाला पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने जब कोई सुनवाई नहीं की, तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Barabanki News
 dreadful
outcome
love
family 
trouble

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ