ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: महाराष्ट्र चुनाव पर NCP नेता का बड़ा दावा, कहा-होंगे किंग मेकर

 

Barabanki News... महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी एक नाथ शिंदे की सरकार बनाने में अहम रोल अदा करेगी। 

बाराबंकी पहुंचे एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव और वरिष्ठ नेता धनंजय शर्मा ने कहा कि हर निर्वाचन क्षेत्रों में हमारे पास प्रचंड बहुमत होगा। लोगों का भरोसा और समर्थन अजित दादा के साथ है। एनसीपी सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जीतेंगे। नवाब मलिक को टिकट दिए जाने के सवाल पर राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा ने कहा कि जहां तक बीजेपी का सवाल है तो अजित पवार ने उनके साथ कोई राजनीतिक समझौता नहीं किया है। हमारी विचारधारा स्पष्ट है, हम धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करते हैं, जहां तक चुनाव का सवाल है, मुकाबले कड़े होने वाले हैं। यह स्पष्ट है कि अजित पवार के बिना महाराष्ट्र में कोई भी सरकार बन नहीं सकती और वह अपने विचारधाराओं से समझौता नहीं कर करेंगे।

महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडली बहन योजना के बारे में सवाल पूछे जाने पर एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि योजना का उद्देश्य 21 से 65 साल के बीच की महिलाओं की आर्थिक मदद करना है। इस योजना में महिला को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना और परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका को मज़बूत करना है।

Barabanki News
NCP 
leader
claim 
Maharashtra elections
government 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ