ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: अछेछा में रहस्यमयी बुखार वजह आप को कर देगी हैरान, लोकिन अब भी लोग समस्या दूर करने को तैयार नहीं

 

Barabanki News... रामनगर तहसली के अछेछ गांव में रहस्यमयी बुखार की सूचना पाकर रामनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ मुकुंद पटेल ने टीम के साथ पंहुच कर इलाज किया व ग्रामीणों को साफ सफाई बरतने के निर्देश दिए। गांव मे स्वास्थ्य टीम तैनात कर दी गई है। इस दौरान गांव में रहस्यमयी बुखार की वजह भी पता चली। बुखार की वजह क्षेत्र में गंदगी पाई गई है। 

 तहसील रामनगर के इस गांव मे कई लोग बुखार से पीड़ित थे। कुछ ने प्राइवेट इलाज कराया। इस पर पर अधीक्षक ने तत्काल अपने साथ स्वास्थ्य टीम ले जाकर घर घर निरीक्षण कराया व दवाई दी। इसी के साथ ब्लीचिंग पावडर भी उपलब्ध कराया, जिसे सफाई कर्मियों ने छिड़कवाया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 80 लोगों को दवाई दी गई। बताया जाता कि यहां कपड़ो की रंगाई होती है। जिसका गंदा पानी भरा रहता है। उस पानी में कूड़ा करकट भी सड़कर दुर्गंध फैलाता है। गंदे पानी की निकासी नहीं है, जिससे मच्छर पनप कर बीमारी बना देते हैं। गांव में बहुत साफ सफाई की जरूरत बनी हुई है। बीडीओ जितेंद्र कुमार द्वारा गांव पंहुच कर फागिंग कराई गई व साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों को लगाया। अधीक्षक ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम लगा दी गई है, जो चार पांच दिन रुक कर घर घर दवा देगी। विभाग सतर्क है।
नाला खुदाई का कार्य ग्रामीणों ने रोका 

 रामनगर ब्लॉक के अछेछा में भरा गंदा पानी निकालने के लिए ब्लॉक की तरफ से जेसीबी लगाई गई थी मगर ग्रामीणों के विरोध से विवाद हो गया और कार्य बंद हो गया। ग्रामीणों ने प्रधान से भी गाली गलौज की। इस संदर्भ में सरकारी कार्य में बाधा डालने के संबंध में थाना जंहगीराबाद पर तहरीर दी गई है। 

 ब्लॉक रामनगर के अछेछा गांव में भरे गंदे पानी की वजह से मच्छर पनप गए थे। जिससे दर्जनो लोग बुखार से पीड़ित हुए। हो हल्ला मचने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव गई और लोगो को घर-घर चिन्हित कर दवाई दी। ब्लॉक से बीडीओ ने जाकर जल निकासी के लिए नाला खुदाई शुरु कराई। दो दिनों से काम चल रहा था, मगर शनिवार को गांव के कुछ लोगों ने पहले इधर से पहले उधर से खुदाई के चक्कर में बवाल कर लिया और काम बंद करा दिया। मौके पर सचिव व बीडीओ तथा प्रधान समझाते रहे मगर विवाद खत्म नहीं हुआ बल्कि प्रधान से ही लोग सचिव की मौजूदगी में उलझ गए। जिससे इससे काम बंद हो गया। सूचना 112 नंबर को गई तो वह दोनों पक्षों को थाने ले गई जहां विवाद सुलझाने की कोशिश हुई, मगर सफलता नहीं मिली। बीडीओ का कहना था कि जनता के हित मे ही कार्य हो रहा था उसका विरोध अनुचित है। 

 Barabanki News 
mysterious fever 
 surprise you
solve problem

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ