ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: भाषण, क्विज़ और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता से दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

 

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर बचाई जा सकती है जान-पूनम सिंह 

जनपद स्तरीय भाषण, पोस्टर एवं क्विज़ प्रतियोगिता संपन्न 

Barabanki News... अपने अमूल्य जीवन को सड़क पर असुरक्षित ढंग से चलते दुर्घटनाओं में गंवाने वाले लाखों व्यक्तियों में बड़ी संख्या युवाओं की है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके असमय काल-कवलित होने वाली इन जानों को बचाया जा सकता है। 

उक्त विचार जिला पुस्तकालय प्रभारी एवं सड़क सुरक्षा की जिला नोडल अधिकारी डॉ पूनम सिंह ने शनिवार को सड़क सुरक्षा विषय पर जिला पुस्तकालय में आयोजित जनपद स्तरीय भाषण, पोस्टर एवं क्विज़ प्रतियोगिता में व्यक्त किए। कार्यक्रम में जनपद के माध्यमिक विद्यालयों की विकास खण्ड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों द्वारा शनिवार को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। 

सड़क सुरक्षा में युवाओं की भूमिका एवं चुनौतियां विषय पर आयोजित प्रतियोगिता ने निर्णायक मण्डल के सदस्य आशीष पाठक, प्रवक्ता नेशनल इंटर कॉलेज, अंजुम फरहीन सहायक अध्यापक जीजीआईसी सतरिख, गुफरान अहमद सहायक अध्यापक अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज के द्वारा किये निर्णय के आधार पर जमील उर रहमान किदवई गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्रा सदफ, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज की छात्रा संध्या शुक्ला को द्वितीय एवं जीजीआईसी सतरिख की छात्रा कशिश यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 

क्विज प्रतियोगिता में जमील उर रहमान किदवई गर्ल्स इण्टर कालेज की जेबा को प्रथम, एवं जीआईसी बेलहरा के हर्षित मिश्रा को द्वितीय एवं जीजीआईसी सतरिख की माही वर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता के निर्णायक जीजीआईसी की शिक्षिका दीपशिखा त्रिपाठी, जीआईसी बाराबंकी के शिक्षक संदीप कुमार सिंह, एवं जमील उर रहमान किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज की सदफ इमरोज़ रही। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल जनता इण्टर कालेज के कृत वर्मा, जीजीआईसी बाराबंकी की सपना चावला, द्वारा पायनियर मांटेसरी हाई स्कूल सत्यप्रेमी नगर की अक्सा तहरीम को प्रथम, झावेर बा पटेल इण्टर कालेज बाराबंकी की पलक वर्मा को द्वितीय एवं जीजीआईसी फतेहपुर की आंशिका वर्मा को तृतीय स्थान पर विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में 14 विकास खण्डों के 148 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतिभागियों को उनके खाते में संभागीय परिवहन विभाग के माध्यम से पुरस्कार राशि हस्तांतरित कराई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित रहे।

Barabanki News
Message 
traffic rules 
speech
quiz 
poster 
competition

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ