Barabanki News... जिले के सिरौलीगौसपुर तहसील के कटका गांव के 24 वर्षीय बृजेश ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने ये रिकार्ड पुशअप लगाने में बनाया है। वो 1 मिनट में 134 पुशअप लगाते हैं। उनकी इस कामयाबी में उनके कोच यूथ आइकॉन असद साजिद की खास भूमिका रही है। उनकी इस कामयाबी पर इस वक्त पूरा जिला गौरव कर रहा है।
कहा जाता है कि अगर किसी काम को ईमानदारी और मेहनत और लगन से किया जाए, तो कामयाबी मिलना तय है। ये बात सिरौलीगौसपुर के कटका गांव के बृजेश कुमार ने एक बार फिर सच साबित कर दी है। एक मामूली से किसान के बेटे बृजेश को पुशअप लगाने का शौक बचपन से था। उसके ऊपर ये शौक जुनून की तरह सवार था। उसके इस जूनन को पूरा करने में उसके पिता विनय प्रसाद ने भी पूरा साथ दिया। बेटे की लगन देखकर उस पुशअप में आगे बढाने के लिए उन्होंने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बृजेश को पूरा मौका तो दिया ही, सहयोग भी किया। लगातार पुशअप में हाथ आजमाते हुए आखिरकार बृजेश को वो मकाम हासिल ही हो गया जिसका उसे लंबे समय से इंतजार था। पिछले हफ्ते उसे मेल के माध्यम से इंडिया बुक आफ रिकॉर्ड की तरफ से एक मिनट में 134 पुशअप करने का रिकार्ड् दर्ज होने की सूचना दी गई। इसके बाद उसके परिवार के साथ हर तपफ खुशी की लहर दौड़ गई। बृजेश कुमार ने बताया कि उनकी इस सफलता के पीछे फिटनेस ट्रेनर यूथ आईकान असद साजिद का विशेष योगदान रहा। बृजेश की इस सफलता से जिले ही नही क्षेत्र वासियों में भी खुशी का माहौल है।
Barabanki News
stamina man
district
pushups
India Book of Records

0 टिप्पणियाँ