ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: पंजाब में चमकेगा जिले का 'कोहिनूर'

 

Barabanki News... जिले के हरख ब्लॉक क्षेत्र की स्नातक की छात्रा कोहिनूर ने लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला फुटबाल टीम में अपना स्थान बनाया है। वो अब पंजाब के फगवाड़ा स्थित जीएनए यूनिवर्सिटी में होने वाले राष्ट्रीय यूनिवर्सिटीज गेम्स 2024-25 में अपने खेल का जौहर दिखाएंगी। रूढ़िवादी विचारधाराओं और चुनौतियों से संघर्ष करते हुए कोहिनूर की इस कामयाबी पर उनके गुरूजन, माता-पिता के साथ शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी गर्व कर रहे हैं। 

  आपको बता दें कि कोहिनूर विकास खण्ड-हरख क्षेत्र के पण्डरी गांव के मजरे कटरा के मुल्तमिश अहमद की बड़ी बेटी हैं। कोहिनूर नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ से स्नातक के साथ केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फुटबाल का नियमित अभ्यास अपने छोटे भाई मोहतशिम अहमद के साथ करती हैं। जीएनए यूनिवर्सिटी फगवाड़ा (पंजाब) में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय यूनिवर्सिटीज गेम्स 2024-25 के अन्तर्गत फुटबाल प्रतियोगिता के लिए 8 नवम्बर को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित ट्रायल में कोहिनूर चयनित हुई हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय की महिला फुटबाल टीम का हिस्सा बनने पर उनके गुरूजनों,प्रशिक्षकों, माता-पिता व परिवारजनों, सहपाठियों तथा क्षेत्रवासियों में अत्यन्त खुशी जताई है। 

इससे पूर्व में भी कोहिनूर राज्य स्तरीय बालिका फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के साथ ही टीम मैनेजर आदि जैसे दायित्वों का निर्वहन करके अपना नाम रोशन किया है। कोहिनूर के माता-पिता अनेक रूढ़िवादी विचारधाराओं और चुनौतियों से संघर्ष करते हुए अपनी पुत्रियों को अच्छी शिक्षा के साथ ही खेलकूद की गतिविधियों में लगातार आगे बढ़ाने के लिए हर तरह का सहयोग और समर्थन देकर ग्रामीण बालिकाओं के प्रति समाज में एक अच्छा संदेश देने एवं हर क्षेत्र में सक्षम बनाने का काम कर रहे हैं। कोहिनूर अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने गुरूजनों के साथ ही सभी जूनियर-सीनियर साथी खिलाड़ियों व खेल विभाग के साथ फुटबाल संघ को देती हैं। उनका कहना है कि बालिकाओं के प्रति अत्यन्त ही नकारात्मक ग्रामीण सामाजिक परिवेष में मेरे माता-पिता का मुझे हर तरह का समर्पण, सहयोग एवं समर्थन ही मुझे अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रेरित करता है। अपने माता-पिता के अत्यन्त कष्टदायी व कठोर संघर्ष की प्रेरणा से अपनी मेहनत व लगन के बल पर अपने माता-पिता, गुरूजनों व क्षेत्र का नाम रोशन करना मेरा प्रथम लक्ष्य है।

Barabanki News
Kohinoor
district
shine
Punjab
National university game

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ