ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: जानिए क्यूं गिरी जिले के इस बड़े अफसर पर गाज?

 

barabanki news... योगी सरकार ने लखीमपुर खीरी में खेत की पैमाइश को 6 साल तक लटकाए रखने के मामले में एक आईएएस और तीन पीसीएस अफसरों पर सख्त एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया है। ये तमाम अधिकारी इस वक्त अलग-अलग जिलों में तैनात हैं। इन सभी को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है। 

सरकार ने आईएएस अधिकारी व अपर आयुक्त लखनऊ मंडल धनश्याम सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं पीसीएस अधिकारियों में बाराबंकी के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, झांसी के नगर मजिस्ट्रेट विधेश सिंह, बुलंदशहर की एसडीएम रेनु पर कार्रवाई की गई है। इन चारों अधिकारियों ने लखीमपुर खीरी में अपनी तैनाती के दौरान पैमाइश के मामलों में टालमटोल की थी। 

 आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी के सदर भाजपा विधायक योगेश वर्मा का 24 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्हों स्कूटी पर बैठकर कलक्ट्रेट जाते और बीच सड़क पर एसडीएम से लेकर कानूनगो की शिकायत करते देखा गया था। वीडियो में विधायक कह रहे थे कि सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वेश्वर दयाल की भूमि की पैमाइश के लिए रिश्वत में 5000 रुपये लिए गए। ये रकम को वापस किया जाए। 111 मामले में तत्काल उच्चस्तर से जांच के आदेश दिए गए थे। नियुक्ति विभाग ने लखीमपुर खीरी के डीएम से इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी थी। जिसमें यह पूछा गया था कि छह साल पहले यानी वर्ष 2019 के बाद कौन-कौन उप जिलाधिकारी, तसीलदार और नायब तहसील वहां तैनात रहे। उन्होंने पैमाइश के मामले में क्या कार्रवाई की। डीएम से मिली रिपोर्ट के आधार पर इन चारों अफसरों को दोषी पाया गया है।

barabanki news
Know 
big officer 
district 
punished

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ