Barabanki News... कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की वायनाड लोकसभा के उपचुनाव में हुयी प्रचण्ड जीत तथा झारखण्ड में इण्डिया गठबन्धन की ऐतिहासिक सफलता पर पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया के ओबरी आवास पर कांग्रेसजनो ने कांग्रेस अध्यक्ष म0 मोहसिन एवं पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया की अगुवाई में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और वायनाड एवं झारखण्ड की जनता को बधाई दी।
उक्त अवसर पर पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने कहा कि प्रियंका गांधी की वायनाड में ऐतिहासिक जीत और झारखण्ड में इण्डिया गठबन्धन की सफलता ये दर्शाती है कि जनता बदलाव चाहती है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी और सहयोगी दलो का दयित्व है कि वह जनता के विश्वास को कायम रखते हुये उनके हितों के लिये पूरी लगन एवं निष्ठा से काम करें। हमारी राष्ट्रीय महासचिव की यह ऐतिहासिक जीत ऐसे समय में आयी है। जब देश में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों को चुनौती दी जा रही है। ऐसे समय में वायनाड की जनता ने देश की आवाम को प्रियंका गांधी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर यह संदेश दिया है कि वह कांग्रेस की विचारधारा एवं नीतियों के साथ खड़ी है। साथ ही झारखण्ड में इण्डिया गठबन्धन को ऐतिहासिक बहुमत दिलाकर वहां की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि वह विकास, सामाजिक न्याय एवं समावेशी नीतियो का समर्थन करती है।
कांग्रेस अध्यक्ष मो मोहसिन एवं पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया ने संयुक्त रूप से कहा कि वायनाड लोकसभा उप चुनाव में प्रियंका गांधी को रिकार्ड तोड चार लाख से अधिक मतो से जिता कर तथा झारखण्ड के मतदाताओ ने झारखण्ड में ऐतिहासिक जीत दिलाकर देश की आवाम को एक मजबूत संदेश दिया है कि वहां की जनता विभाजनकारी राजनीति को नकारती है और इण्डिया गठबन्धन की एकता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देती है। वहां के मतदाताओ और इण्डिया गठबन्धन के नेताओं को इस ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं। नेताद्वेय ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र, विकास और देश की एकता की जीत है और यह जीत विप़क्षी एकता के लिये मील का पत्थर साबित होगी।
वायनाड लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक जीत तथा झारखण्ड में इण्डिया गठबन्धन की प्रचण्ड बहुमत से बनी सरकार पर एक दूसरे को मिठाई खिलाने वालो में मुख्यरूप से डॉ पीएल पुनिया, मो0 मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, आनन्द रावत, केस0 श्रीवास्तव, सुरेश यादव, अजय रावत, रीतेश रावत, अजीत रावत, प्रशान्त सिंह, गोपी कन्नौजिया, डॉ रंजीत मिश्रा, विनोद सिंह, सुधीर पाण्डेय, शशांक तिवारी, प्रवेश यादव सहित दर्जनो की संख्या में उत्साही इण्डिया गठबन्धन के कार्यकर्ता थे।
Barabanki News
celebration
victory
PL Punia
warned
India alliance
partners
public
Congress
Jharkhand
Priyanka gandhi wadra

0 टिप्पणियाँ