Barabanki News... जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में सड़क के किनारे लाखों रुपये की एक्सपायरी डेटेड दवा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गयी है। इतनी बड़ी तादाद में दवाएं मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं घटना के बाद स्वास्थ्य महकमें के भी हाथ-पांव फूले नजर आए। फिलहाल मुकदमा दर्ज करके मामले की तहकीकात की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सफदरगंज चौराहे पर सड़क किनारे लाखों रुपये की एक्सपायरी डेटेड दवाएं पड़ी मिली। दवाओं को देखकर क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल था। उन्हें डर था कि इन दवाओं को जानवर खा सकते थे, जिससे उनको नुकसान हो सकता था। इतनी बड़ी तादाद में क्सपायरी डेटेड दवाएं मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैली। इसके बाद स्वास्थय महकमें में हड़कंप मचा और अधिकारियों के हाथ-पांव फूले गए। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ा गांव सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इतनी बड़ी तादाद में एक्सपायरी डेटेड दवाएं मिलने के बाद लोगों में ये सवाल पैदा हो रहा था कि दवाओं को नष्ट करने के बजाए सड़क पर क्यों फेंका गया।
Barabanki News
expiry dated
medicines
lakhs
roadside
stir
case
registered.

0 टिप्पणियाँ