Barabanki News... नगर के खेल प्रेमियों और सीनियर सीटिजन के लिए खुशखबरी है। शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रात को स्पोर्ट्स एक्टिविटी बढ़ाने के लिए फ्लड लाइट लगाई जा रही हैं। इसकी वजह से अब स्टेडियम में क्रिकेट और हॉकी समेत तमाम गेम्स रात में कराए जा सकेंगे। इसके साथ नगर के जीआईसी ग्राउंड को भी स्पोर्ट्स एक्टिविटी के तैयार किया जाएगा। यहां लोगों के टहलने के वॉकिंग ट्रैक का निर्माण भी कराया जाएगा।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नगर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फ्लड लाइट्स लगाने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही ये काम पूरा हो जाएगा। फ्लड लाइट्स लगने के बाद स्टेडियम में रात में भी स्पोर्ट्स एक्टिविटी हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में फल्ड लाइट्स लगने से उन लोगों को भी फायदा होगा, जो लोग भोर में स्टेडियम में टहलने आते हैं। डीएम ने बताया कि फल्ड लाइट्स लगने के बाद जिले में बीडीसीए की तरफ से बीसीएल क्रिकेट लीग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 23 नवंबर को प्रशासन-11 और मीडिया-11 के बीच क्रिकेट खेला जाएगा। डीएम ने इस मैच के लिए तैयार की गई जर्सी को भी लॉन्च किया। प्रेस कांफ्रेस के दौरान डीएम ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में इंडोर गेम्स और जिम को दोबारा चालू कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। स्टेडियम में रूकने वाले खिलाड़ियों के लिए बेड ना होने का मामला उठने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसके लिए स्थाई तौर पर प्रबंध करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने बताया कि नगर के जीआईसी ग्राउंड को भी स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वहां तमाम तरह के खेल हो सकें हैं इसके लिए काम जारी है। उन्होंने बताया कि जीआईसी ग्राउंड में एक अलग से वॉकिंग ट्रैक का भी निर्माण कराया जाएगा, ताकि यहां लोग सुबह शाम टहल भी सकें। नगर के अलावा उन्होंने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्पोर्ट्स एक्टिविटी बढ़ाने के लिए मिनी स्टेडियम के विकास की बात कही।
Barabanki News
Flood lights
installed
KD Singh Babu
Stadium
sports events
night
milky light.

0 टिप्पणियाँ