ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: नशीली ड्रग्स की बिक्री पर DM सख्त, दिया ये आदेश

 

नशीली ड्रग्स की बिक्री पर करें कड़ी कार्रवाई- ज़िलाधिकारी

बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा ना बेचें 

Barabanki News... जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि नियमानुसार दवा विक्रेता बिना डॉक्टर के पर्चे के ऐसी दवा विक्रय न करें जो नशीली दवाओं की श्रेणी में आती हैं। उन्होंने कहा कि दवा की दुकानों से ऐसी दवाओं की बिक्री करते हुए पाए जाने पर दुकानदार के विरुध्द नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे ड्रग्स की बिक्री रोकने के लिए निर्धारित क़ानूनी प्रक्रिया को कड़ाई से लागू किया जाए। 

 ज़िलाधिकारी सोमवार को नारकोटिक्स के सम्बंध में संबंधित अधिकारियों के साथ ज़िला स्तरीय समिति की जूम बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में ज़िलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज आदि के परिसरों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि इन स्थानों समेत स्कूलों आदि में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जाए। उन्होंने कहा कि ड्रग्स के दुष्प्रभाव के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाए। 

 ज़िलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि अवैध शराब रोकने में पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए नियमित अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित नियम क़ानूनों के अंतर्गत ही अफीम की खेती हो, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। बैठक में ज़िलाधिकारी ने कहा कि एनडीपीएस के अंतर्गत मामलों में पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और प्रकरणों में पुलिस प्रशासन से समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करें।

Barabanki News
DM
strict 
intoxicating drugs
order

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ