Barabanki News... भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107वीं जयंती के अवसर पर बाराबंकी में युथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया साथ ही मरीजों का हालचाल जाना। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 107वी जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जिला अस्पताल जाकर फल वितरण किए गए।
इससे पूर्व सांसद आवास पर पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी विलक्षण प्रतिभा की धनी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थी जिन्होने 1966 से 1977 और पुनः 1980 से 31 अक्टूबर 1984 को हुयी अपनी दुःखद हत्या तक देश का नेतृत्व किया उनके लिये देश और आवाम सर्वोपरि थे। लगातार दो सूखे पडने के बाद जब इन्दिरा जी ने देश की सत्ता सम्भाली तब उन्होने सूखे पर काबू पाने के लिये हरित क्रान्ति योजना चलाकर देश को खाद्यान्न के मामले मेे आत्मनिर्भर बनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी ने बैको का राष्ट्रीकरण एकाधिकार आयोग की स्थापना, पेटेंट अधिनियम पारित कराकर तथा प्रिवीपर्स को समाप्त करके खेतो और कारखानो दोनो जगहो पर सामंतवाद का खात्माकर देश के संसाधनो को लोगो के दरवाजे तक पहुंचकार भारत की जनता को देश की सम्पत्ति का असली मालिक बनाया आज उनकी जयंती के अवसर पर हम कांग्रेस परिवार के साथ उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करके उनके दिखाये रास्ते पर चलने का संकल्प करते है।
फल वितरण के अवसर पर युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिज़वी ने कहा की आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक ऐसी महिला थीं जिन्होंने न केवल भारतीय राजनीति बल्कि विश्व राजनीति में भी अपना प्रभाव छोड़ा। इंदिरा गांघी ने भारत की एकता को मजबूत करने और देश की प्रगति में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने भारत की एकता को बनाए रखने के लिए कठिन प्रयास किए। उनका निर्णायक नेतृत्व 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में दिखा, जिसके परिणाम स्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ। इसी कारण उन्हें लौह महिला के नाम से भी संबोधित किया जाता है। इस अवसर पर जियाउर रहमान खान दिलशाद वारसी फरहान की किदवई शुभम बाल्मीकि, शब्बर रिज़वी, अनूप बाल्मीकि, अमित गौतम , अरशद अहमद, मोहम्मद समद, अब्दुल्लाह, सोनू यादव, मोहम्मद इकराम, अब्दुलहाई, अवनीश पांडेय, अभिषेक शर्मा, तरुण चावला चंदन बाजपेई फारुख घोसी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Barabanki News
Congress
Sikandar
generosity
Indira gandhi

0 टिप्पणियाँ