Barabanki News... नगर के जीजीआईसी और सिटी इंटर कॉलेज में सोमवार को रोटरी क्लब की तरफ से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परितोष बजाज (डिस्ट्रिक्ट 3120) के मार्गदर्शन में निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया।
प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ सुधीर वर्मा ने बताया कि अभियान में 9-18 वर्ष की लगभग 300 गरीब लड़कियों को ये टीका (सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया द्वारा निर्मित-सर्वावैक) लगाया गया। उन्होंने ये भी बताया कि यह टीका सीपीएए (कैंसर पेशेंट ऐड एसोसिएशन), महाराष्ट्र तथा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3030, नासिक के सहयोग से हमारी डिस्ट्रिक्ट 3120 के प्रथम चरण में लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा तथा प्रयागराज शहरों में लगवाया जा रहा है।
महाराष्ट्र के डॉ० नूपुर खरे (डायरेक्टर सीपीएए), डॉ संगीता लोढ़ा (नेशनल कोऑर्डिनेटर फॉर एचपीवी वैक्सिनेशन अवेयरनेस एंड एलिमिनेशन प्रोग्राम-रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3030) तथा उनकी टीम के द्वारा यह देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि गर्भाशय के मुख के कैंसर से महिलाओं को बचाना तथा भारतवर्ष को सन् 2030 तक इस जानलेवा बीमारी से मुक्त कराना। ज्ञात हो कि इस कैंसर से भारतवर्ष में लगभग सवा लाख महिलाओं की मृत्यु प्रति वर्ष हो जाती है।
इस टीके को लगवाने के लिए रोटरी क्लब के अध्यक्ष महाबीर जैन, सचिव डॉ विमल बैसवार, कोषाध्यक्ष संजय निगम, प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ सुधीर वर्मा, ज़ोनल सचिव डॉ नरेंद्र गुप्ता, प्रो डॉ आर आहुजा, डॉ जितेंद्र सिंह यादव तथा संपन्न कुमार निगम ने निरंतर दो माह तक नियमित रूप से कई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया और प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ सुधीर वर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम करने का प्रयास करता रहेगा ताकि गर्भाशय मुख के सर्वाइकल कैंसर से भारतवर्ष को सन् 2030 तक मुक्त किया जा सके।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अन्य सदस्यों के रूप में डॉ सुधीर वर्मा, एजी, डॉ आभा वर्मा, डॉ विमल बैसवार, डॉ आर आहुजा, पीडीजी केके श्रीवास्तव, सुनील वर्मा, संजय निगम, रजनी वर्मा, डॉ नरेन्द्र कुमार गुप्ता, स्वाति रस्तोगी, स्वाति शर्मा, नैनसी वर्मा, अमित गुप्ता, दिलीप यादव, विक्की, ललित किशोर आदि उपस्थित रहे।
Barabanki News
Commendable initiative
protect
girls
cervical cancer
vaccinations

0 टिप्पणियाँ