ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: रजिस्ट्री दफ्तर को शहर से हटाने का मामला, वकीलों ने नहीं किया रजिस्ट्री संबंधी काम

 

Barabanki News... उप निबंधक कार्यालय नवाबगंज को मौजूदा स्थान से 5 किमी.दूर नेशनल हाईवे पर दारापुर गांव की सीमा में ले जाए जाने के विरोध तेज हो गया है। सोमवार को ज़िला बार एसोसिएशन ने रजिस्ट्री संबंधित समस्त काम रोक दिया। 111 ज्ञात हो कि नवाबगंज के रजिस्ट्री ऑफ़िस को ज़िला प्रशासन द्वारा यातायात की स्थिति के मद्देनजर कहीं ओर स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। पूर्व में इले गोकुलपुरम मोहल्ले में ले जाने की योजना थी, मगर वहां भी ट्रैफ़िक की जटिलता को देखते हुए बात नहीं बनी। इसके बाद यह कार्यालय वर्तमान स्थान से 5 किमी. दूर हाईवे पर दारापुर ग्राम में बनाया जाना नियत हुआ और इसके लिए वहां बहुत तेज़ी से कार्य भी शुरू हो गया। वकीलों को तहसील-कचहरी से दूरी के अलावा हाईवे पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र होने तथा सुरक्षा की कमी जैसे एतराज़ हैं। साथ ही उक्त क्षेत्र में बैंक न होने या अधिवक्ताजन के बैठने की जगह की कमी जैसी तीव्र आपत्तियां हैं। इसके विषय में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लिखित सूचना दी, लेकिन इस बारे में कुछ भी न होकर मौक़े पर काम चलता रहा और वकीलों की समस्या की गंभीरता पर उनकी प्रतिनिधि संस्था ज़िला बार एसोसिएशन ने 14 नवंबर को ज़िलाधिकारी को ज्ञापन देकर उक्त जगह की जगह उचित विकल्प न मिलने पर सोमवार से काम न करने की सूचना दी। 111 प्रशासन ने भी वकीलों की कठिनाइयों पर संजीदा रुख़ अपनाते हुए दारापुर में काम रोककर त्वरित गति से विकल्प तलाशने शुरू कर दिए। इधर वकीलों ने भी पूर्व निर्धारित प्रस्ताव के अनुसार काम रोक दिया, किंतु हाल-फ़िलहाल अधिवक्ता-प्रशासन दोनों पक्ष एक-दूसरे के सहयोग से बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं। आज दिन भर निबंधन, स्टाम्प व तहसील अधिकारियों द्वारा पारदर्शिता के साथ वकीलों को साथ लेकर उक्त कार्यालय के स्थान के लिए सुझाए गए विकल्पों के स्थल निरीक्षण होते रहे तथा अधिवक्ताजन ने पूरी तरह से पेन-डाउन बॉयकॉट रखा। ज़िला बार अध्यक्ष हिसाल बारी ने प्रशासन की संवेदनशीलता और तेज़ी से संतोष जताते हुए आशा जताई कि बहुत जल्दी ही प्रशासन निबंधन कार्यालय के लिए ऐसा स्थान चुन लेगा, जहाँ अधिकारी-कर्मचारियों के साथ वकीलों-दस्तावेज़ नवीसों और जनता के लिए उत्तम इंफ़्रास्ट्रक्चर होगा। Barabanki News removal registry office city lawyers registry work

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ