ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बाल श्रम के खिलाफ चला अभियान, 3 प्रतिष्ठानों से 4 श्रमिक छुड़ाए गए

 

Barabanki News... श्रम विभाग की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट,चाइल्ड हेल्पलाइन एवं संवाद एनजीओ की संयुक्त टीम ने सोमवार को शहर में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया। इस दौरन 3 प्रतिष्ठानों से 04 बाल श्रमिकों को कार्य से मुक्त कराया गया ।

 इस कार्रवाई के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी निर्देश पर बाल श्रमिकों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद उनको बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा। सेवा योजकों के विरुद्ध बाल श्रम उन्मूलन अधिनियन के अंतर्गत विधिक कार्यवाही अपनाई जायेगी। अभियान का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहन लाल यादव द्वारा किया गया। 

 अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वय मनोज कुमार पर्यवेक्षक अवधेश कुमार संवाद संस्था के जिला समन्वयक विनोद कुमार व एक्शन एड जिला समन्वयक मीना पाल एएचटीयू से सब इंस्पेक्टर नीलिमा जयसवाल आरक्षी मुदस्सिर महिला हेड कांस्टेबल पुष्पा यादव उपस्थित रहे।

Barabanki News
Campaign 
child labor 
workers 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ