Barabanki News...जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र में पुशतैनी संपत्ति के बंटवारे के दौरान पारिवारिक सदस्यों में किसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसात्मक रूप अख्तियार कर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडों से मारपीट हो गई। मारपीट में दो से ज्यादा लोग लहुलुहान हो गए हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला असंद्रा थाना क्षेत्र के बाजार पुरवा मजरे शेशपुर जाहिद अली गांव का है। बताया जा रहा कि यहां शनिवार देर शाम मोहनलाल रावत और हरीलाल रावत के बीच पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा चल रहा था। संपत्ति के बंटवारे को दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई और दोनों पक्ष एक-दूसरे के खून के प्यासे नजर आने लगे। फिर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट के दौरान दो से ज्यादा लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मोहनलाल रावत और हरीलाल रावत के बीच पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर बहुत पहले से विवाद चल रहा था। तमाम बार दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करा दिया जाता था, लेकिन अंजाम सिफर ही रहा। शनिवार को देर शाम संपत्ति बंटवारे ने और गंभीर रूप ले लिया। घटना में हरीलाल रावत व मोहनलाल काफी घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों को उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, प्रभावी कार्रवाई होगी।
Barabanki
Property distribution
action
bloody conflict
bleeding

0 टिप्पणियाँ