Barabanki News... जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में बैंक लूट की नाकाम कोशिश करने वाले की गिरफ्तारी के बाद एटीएम लूट की कोशिश करने के दूसरे मामलों का खुलासा हो रहा है। पुलिस ने अब सितंबर माह में कुरौली स्थित कैनरा बैंक के एटीएम में हुई लूट की कोशिश का भी अनावरण कर दिया है। पुलिस के मुताबिक ये घटना पीएनबी में लूट की कोशिश करने वालै ने ही अंजाम दिया था।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीन नाथ सिन्हा के मुताबिक 15 सितंबर 2024 को नगर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली स्थित कैनरा बैंक के एटीएम को तोड़कर इसमें लूट की कोशिश की गई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। सोमवार को पीएनबी में लूट की कोशिश करने वाले शाहिद की गिरफ्तारी के बाद जब कैनरा बैंक के एटीएम में लूट करने वाले अभियुक्त की सीसीटीवी फुटेज से मिलान कराई गई, तो ज्ञात हुआ कि कैनरा बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने वाला भी शाहिद खान ही था। पुलिस की सख्ती पर उसने कुबूल भी किया है कि उसने कैनरा बैंक में लूट की कोशिश की थी।
आपको बता दें कि नगर कोतवाली के इंदिरा मार्केट स्थित पीएनबी की मुख्य शाखा में सोमवार सुबह जब बैंक खुला, तो बैंक के ताले टूटे पड़े थे और बैंक में काफी तोड़फोड़ मिली थी। बैंक कर्मियों ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और आरोपियों के पकड़ने के लिए 5 टीमों का गठन किया था। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के 10 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद वो आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रहे और महज तीन घंटों के अंदर नगर कोतवाली क्षेत्र के आरोपी शाहिद खान को गिरफ्तार कर लिया गया था।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि शाहिद की तीन गर्ल फ्रैंड हैं। उसने कनाडा में रह रही अपनी गर्ल फ्रैंड को महंगे गिफ्ट देने के लिए ये बैंक में लूट की साजिश रची थी। वौ बैंक की कई दिनों से रेकी कर रहा था। बैंक में कई दिनों की छुट्टी के चलते उसने रविवार की रात वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया था। उसने बैंक में ग्राइंटर की मदद से ताला काटने की कोशिश की थी।
Barabanki News
Police
Revealed
Shahid
rob
Canara Bank ATM

0 टिप्पणियाँ