ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मुशायरे और कवि सम्मेलन से निकला एकता का पैगाम

 

हिन्दू-मुस्लिम एकता के नाम कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 

Barabanki News... नगर क्षेत्र के मोहल्ला नालापार उत्तरी में शनिवार रात भव्य कवि सम्मेलन के साथ आल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया गया। एक शाम हिन्दू-मुस्लिम एकता के नाम से आयोजित इस मुशायरे के मुख्य अतिथि कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैयरमैन इरशाद अहमद कमर ने की। 

कार्यक्रम का आगाज करते हुए सांसद तनुज ने कहा, कि नगर फतेहपुर हमेशा अमन चैन की पुश्तैनी विरासत संजो कर चला है। यहां पर रहने वाले सभी धर्मों के लोग आपस मे प्यार, मोहब्बत के साथ रहते हुए एक दूसरे के दुख सुख में शामिल हुए हैं। जिसकी बड़ी बानगी यहां पर आने वाले जनपदीय अधिकारी कहते हैं कि ऐसा अमन शांति से भरा कस्बा प्रदेश के किसी हिस्से में नहीं मिला। जिसकी मिसालें देते थकते नहीं हैं यह हमारे लिए गर्व हुआ फक्र का विषय है। ऐसे अमन पसंद सामूहिक आयोजन से समाज के हर तबके को मजबूती मिलती है। इस दौरान चैयरमैन इरशाद अहमद ने हिन्दू मुस्लिम एकता के विगत समय हुए कई मामलों की चर्चा करते हुए कहा, कि हम सभी लोगों को चाहिए, बुजर्गों की सौपी इस विरासत को हम मजबूती से आगे बढ़ाते रहे। और अपने कस्बे का नाम रोशन करें। यह हमारी व आपकी नैतिक जिम्मेदारी है। 

 देर रात तक चले मुशायरे का संचालन मालेगांव, महाराष्ट्र से आए इरशाद अंजुम ने किया। डॉ ओम प्रकाश ओम ने पढ़ा.. जिस्म से जां निकाल लेते हैं.. बूढ़े मां बाप को भगा कर लोग कुत्ते पाल लेते हैं। नामचीन शायरा गुले सबा के इन शेरों को खूब सराहा गया.. हालात बिगड़ने का एहसास तब हुआ, जब लोग मेरे घर के खरीदार हो गए। वसीकुर्रहमान शफक के इन शेरों ने बार बार सुना गया.. कितनी ही कोशिश कर लें यकजहती के दुश्मन, हिन्दू से मुसलमान जुदा हो नहीं सकता। शहजादा कलीम ने पढ़ा, देश मे हिन्दू मुस्लिम का जो जहर परोसा करते हैं.. ऐसे नेताओं को फांसी पर लटकाया जाए। गोरखपुर से पधारे वसीम मजहर ने अपने शेरों से समारोह को बुलंदी तक पहुंचा दिया। उन्होंने पढा.. चलो सिर पे अपने अब तिरंगा बांध कर निकले.. हमे हिन्दोस्तां की सरहदें आवाज देती हैं। महिला सशक्तिकरण की आवाज उठाते हुए जहूर फैजी ने कहा, मैं चाहता हूं आज ही सरकार उपहार बाट दे.. अब लड़कियों को मुफ्त में तलवार बांट दें। इसके अलावा अनेकों अन्य शायरों के कलामों से पंडाल देर रात गूंजता रहा। मुशायरे के संयोजक सभासद मो राहिल व शाहिद अली सिद्दीकी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहसिन खान, ओम प्रकाश यादव एडवोकेट, निजामुद्दीन, फहीम सिद्दीकी, डॉ फहीम अंसारी, सुधीर एडवोकेट , चौधरी वकार अहमद सहित बड़ी संख्या नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Barabanki News
Message of unity 
emerged 
mushaira and kavi sammelan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ