Barabanki News... झाड़ फूंक की आड़ में धर्मांतरण कराने का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने इऩ लोगों को अयोध्या-बाराबंकी सीमा पर रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4 लोगों को गिरफ्तार किया और कुछ लोग मौके से फरार भी हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह मुन्ना की अगुवाई में अयोध्या जिले के मवई थाने की पुलिस ने अयोध्या-बाराबंकी सीमा के कुशहरी गांव में धर्मांतरण की शिकायत पर छापा मारा। इस दौरान पाया गया कि कुशहरी गांव के बाहर एक झोपड़ी में ग्रामीणों को झांड़-फूंक और प्रार्थना सभा से बीमारियों के इलाज के नाम पर ग्रामीणों को एकत्र किया गया था। मौके पर पता चला कि उक्त सभाएं पिछले कई महीनों से आयोजित की जा रहीं थी। पुलिस ने मौके से तीन दर्जन लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले आई।
पूछताछ में आरोपों की पुष्टि क बाद पुलिस ने जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के भैसुरिया मुजाहिदपुर के 4 लोग राममिलन, रामजी, मोनू देवी मोना व रामसवारी के विरुद्ध उ.प्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस को मौके से धार्मिक किताबें, हैंडबिल भी मिले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रार्थना सभा में यीशु का गुणगान हो रहा था। पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोग मौके से फरार भी हो गए हैं। पुलिस मामले की लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।
आपको बता दें कि 15 अक्टूबर को कोठी थाना क्षेत्र के नरौतामऊ गांव के मजरे असौरी में भी झाड़-फूंक की आड़ में धर्म परिवर्न किया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। आरोप था कि इस झाड़-फूंक की आड़ में धर्म परिवर्तन पर जोर दिया जा रहा था। पुलिस ने एकत्र भीड़ में से सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव को श्यामू गौतम पुत्र स्व. छोटे लाल और मैहर कश्यप पुत्र कमलेश, जैदपुर थाना क्षेत्र के नेपालगंज के बादल गौतम और कोठी थाना क्षेत्र के नरोत्तामऊ मजरे असौरी के राजेंद्र कुमार पुत्र भागी लाल को गिरफ्तार किया था।
111
इनके पास से धार्मिक पुस्तकें बरामद हुईं थीं। पूछताछ में पता चला था कि नरौतामऊ गांव के मजरे असौरी में यहीं के राजेंद्र प्रसाद के दरवाजे सोमवार दोपहर बरामदे से खुले मैदान में तिरपाल बिछाकर करीब दो दर्जन से अधिक महिलाएं, बच्चें व पुरुष बैठे थे। यहां चार लोगों द्वारा प्रार्थना सभा व झाड़-फूंक जरिए कैंसर के इलाज की जानकारी दी जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से चार लोगों को हिरासतस में लिया था। उसके बाद धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
Barabanki News
UP News
conversion
exorcism

0 टिप्पणियाँ