Barabanki News... लोकसभा चुनावों में ‘PDA’ को फार्मूले से मिली जीत से उत्साहित सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव यादव अब इस फार्मूले को और धार देने में जुट गए हैं। ‘PDA’ फार्मूले की ब्रांडिंग के लिए उन्होंने मंगलवार को एक थीम सॉन्ग जारी किया है। अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल और पार्टी के एक्स हैंडल पर शेयर किया है।

   

अखिलेश की ओर से जारी किए गए 2:56 मिनट के वीडियो के बोल इस प्रकार हैं... 

‘PDA’ का परचम पूरे देश में लहराएंगे 
अपनी-अपनी, अपनी सरकार बनाएंगे 
 रहा नहीं वो वक़्त पुराना 
अब PDA ने मिलकर ठाना 
अरे रहा नहीं वो वक़्त पुराना
PDA ने मिलकर ठाना 
अब तक औरों की बनवाई 
 अब अपनी सरकार बनाएंगे 
अब हम परिवर्तन लाएंगे 
अपनी सरकार बनाएंगे 
अब हम परिवर्तन लाएंगे 
अपनी सरकार बनाएंगे 
PDA का परचम पूरे देश में लहराएंगे
PDA का परचम पूरे देश में लहराएंगे 
अब जो हक़ हमारा मारेंगे 
तो जोड़ के हाथ न माँगेंगे 
 हम बाँध के मुट्ठी तानेंगे 
क्या एकता की होती ताक़त 
 अब दुनियावाले जानेंगे 
 हक़ लेकर ही हम मानेंगे 
अब हम परिवर्तन लाएंगे 
अब हम परिवर्तन लाएंगे 
अपनी सरकार बनाएंगे 
 सरकार बनाएँगे परिवर्तन लाएंगे 
सरकार बनाएँगे हम परिवर्तन लाएंगे 
अरे रहा नहीं वो वक़्त पुराना
 PDA ने मिलकर ठाना 
अब तक जिसने हक़ है मारा 
अब उसको सबक सिखाएंगे 
न बहकावे में आएंगे ~ 
एक-दूजे का साथ निभाएंगे 
ख़ुद ही सुनहरा कल लाएंगे 
इतिहास नया लिख जाएंगे 
 PDA का परचम पूरे देश में लहराएंगे 
PDA का परचम पूरे देश में लहराएंगे 

 जुड़ेंगे तो जीतेंगे! #जुडेंगे_तो_जीतेंगे

UP News
Barabanki News
Akhilesh yadav
samajwadi party
PDA 
Song