ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

UP News: अखिलेश ने मणेन्द्र मिश्रा को बनाया महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी

 

Lucknow News...महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा को प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी द्वारा जारी पत्र के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने 11 पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। जिसमें मणेन्द्र मिश्रा का नाम भी शामिल हैं। 

 इसके पूर्व मिश्रा को मध्य प्रदेश,उत्तराखंड,जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में प्रभारी की जिम्मेदारी मिल चुकी है। शोहरतगढ़ के पलिया निधि निवासी मणेन्द्र मिश्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अतिथि प्रवक्ता रह चुके हैं। बीते दो दशकों से समाजवादी पार्टी में वैचारिक और जमीनी कार्य कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की दिशा पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य किया जा रहा है। जिसका सार्थक परिणाम लोकसभा चुनाव की तरह महाराष्ट्र चुनाव में भी आयेगा।

Lucknow News
UP News
Akhilesh yadav
marnenedra mishra
Maharashtra Election

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ