Barabanki News... खाद संकट को दूर करने के लिए सरकार कोई कोर कसर नहीं छूट रही है। खाद माफिया स्टाक लगाकर इसकी कालाबाजारी ना कर सकें इसके लिए प्रदेश कषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकारी और गैर-सरकारी खाद गोदामों का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद की उयलब्ध की देखी। कृषि मंत्री ने जिले मे खाद की कमी और ब्लैक मार्केटिंग की लगातार आ रही शिकायतों को लेकर बंकी ब्लाक के दानियालपुर, धरसानिया, आलापुर स्थित सरकारी एवं गैर सरकारी खाद गोदामों का औचक निरीक्षण किया और जिले मे खाद की उपलब्धता देखी। कृषि मंत्री ने इस दौरान दुकानों के स्टॉक और वितरण रजिस्टर भी देखे। निरिक्षण के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पूरी तरह संतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने अधिकारियों से खाद की आपूर्ति को और तेज करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने किसानों को भी आश्वस्त किया कि खाद की कोई कमी नहीं होगी और सभी को समय पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने धरसनिया के प्राथमिक विद्यालय और धान क्रय केंद्र का भी हाल जाना। निरिक्षण के बाद कृषि मंत्री ने कहा की जिले मे खाद की कोई कमी नहीं है। प्रयाप्त मात्रा मे खाद समय से उपलब्ध हों रही है। कृषि मंत्री ने बताया की करीब 3 हजार मिट्रिक टन डीएपी, एमपीके अभी भी जिले मे उपलब्ध है I खाद की रैकें लगातार जिले मे पहुँच रही है I इससे बाराबंकी और आस पास के जिलों मे खाद की कोई कमी नहीं होगी I उन्होंने ये भी कहा की किसानों को कोई असुविधा ना इसके लिये प्रदेश की योगी सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। खाद की अधिक दर पर बिक्री ना होने दें-डीएम 111 जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण की समीक्षा बैठक की थी। जिसमें कृषि, सहकारिता, पीसीएफ, इफको के अधिकारियों के साथ-साथ जनपद के समस्त थोक उर्वरक विक्रेता उपस्थित थे। 111 बैठक में जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया था कि जनपद में वर्तमान 3137 मीटरिक टन डीएपी तथा 7907 मीटरिक टन एनपीके उपलब्ध है। विगत 02 दिनों में जनपद में प्राप्त पीपीएल एवं कोरोमण्डल कम्पनी की डीएपी की रैंक से पीसीएफ के माध्यम से प्राप्त स्टाक का 30 प्रतिशत समितियों पर प्रेषित कराया जा रहा है तथा शेष स्टाक निजी क्षेत्र के बिक्री केन्द्रों पर आपूर्ति किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त आज जनपद में एन०एफ०एल० कम्पनी की टीएसपी के रैक प्राप्त हुई है. जिसमें से पीसीएफ को 30 प्रतिशत तथा शेष स्टाक निजी बिक्री केन्द्रों पर आपूर्ति कराया जा रहा है। कल दिनांक 22 नवंबर को आईपीएल कम्पनी की डीएपी मात्रा 654 मीटरिक टन तथा टीएसपी 641 मीटरिक टन की प्राप्त हो रही है, साथ ही इफको की डीएपी/एनके पीएस की एक रैक प्राप्त हो जायेगी तथा आगामी 02 से 03 दिनों में कृभको एनपीके 12:32:16 की रैंक प्राप्त हो जायेगी। 111 जिलाधिकारी द्वारा जनपद के थोक उर्वरक विक्रेताओं के गोदाम में उपलब्ध फास्फेटिक उर्वरकों की समीक्षा की गयी तथा कड़े निर्देश दिया गया कि किसी भी दशा में गोदामों में उर्वरकों का अनावश्यक भण्डारण न किया जाए तथा जो भी उर्वरक उपलब्ध हो वह तत्काल फुटकर विक्रेताओं को आपूर्ति किया गया ताकि कृषकों को सुगमतापूर्वक सभी उर्वरक प्राप्त हो सकें। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि जनपद में प्राप्त होने वाली रैकों से तत्काल फुटकर उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर आपूर्ति कराते हुए तत्काल एक्नॉलेजमेन्ट सुनिश्चित करायें ताकि वितरण में किसी प्रकार की समस्या न आने पाये। किसी भी दशा में निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरकों की बिक्री न हो तथा कृषकों को उनकी जोत एवं फसल संस्तुति के अनुसार उर्वरक पी०ओ०एस० मशीन से ही उपलब्ध करायी जाए। कृषि विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि आवंटित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण सील रहकर यह सुनिश्चित करायें कि किसी भी दशा में उर्वरकों की अधिक दर पर बिक्री न होने पाये। तथा जांच के दौरान यह भी देखा जाए कि जिन विक्रेताओं द्वारा कृषकों को अधिक अधिक मात्रा में उर्वरक बिक्री की गयी हो उन कृषकों से फीडबैक भी प्राप्त करें कि वास्तव में उनके द्वारा उर्वरक प्राप्त किया गया है अथवा नहीं, यदि कोई विक्रेता इसमें दोषी पाया जाए अथवा अधिक दर पर बिक्री करते हुए पाया जाये तो तत्काल उसके विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। Barabanki News Agriculture Minister Surya pratap shahhi fertilizer shops DAP NPA

0 टिप्पणियाँ