गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर लाठी चार्ज का विरोध 

 न्यायिक कार्य से विरक्त रहे वकील 

Barabanki News... विगत 29 अक्तूबर को गाजियाबाद के जिला जज की कोर्ट पर वकीलों पर हुए पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को भी जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं में खासा रोष व्याप्त रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया, कई सैकड़ा वकीलों ने जुलूस निकाला और ज्ञापन चीफ जस्टिस इलाहाबाद हाईकोर्ट को भेज कर जिला जज गाजियाबाद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा घायल अधिवक्ता गणों को प्रतिकर भुगतान के साथ दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध निलंबन कार्रवाई की मांग की। 

जिला बार एसो अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई,महामंत्री अशोक वर्मा के साझा नेतृत्व में जिला बार एसोसिएषन भवन से जुलूस की शुरुआत हुई। आगे सिविल कोर्ट परिसर से होकर नारेबाजी करता हुआ जुलूस अयोध्या राज मार्ग पहुंचा तदोपरांत जुलूस कलेक्ट्रेट कचेहरी पहुंचा। इसी के साथ तहसील नवाबगंज परिसर में भी भ्रमण के बाद वापस बार एसो सभागार में भारी संख्या में अधिवक्ता जमा हुए। यही पर एक सभा आहूत की गई। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभा को वरिष्ट अधिवक्ता हुमायूं नईम खां, अनुराग शुक्ला, श्रवण सिंह, रितेश मिश्रा, सरदार जसमीत सिंह, पं. शंकर दयाल शर्मा, कौशल किशोर त्रिपाठी, सुरेश चंद्र गौतम, राकेश तिवारी,अनूप कल्याणी, विजय वैश्य, रमाकांत शुक्ला, अमीनुद्दीन, प्रदीप बाजपेई मामा सहित तमाम अधिवक्तवो ने विचार व्यक्त करते हुए जिला जज गाजियाबाद,पुलिस प्रशासन गाजियाबाद की भर्त्सना की। 

उल्लेखनीय है की यूपी बार कौंसिल ने 4 नवंबर को विरोध प्रदर्शन का निर्देश दिया था। इसके तहत 4 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताते हुए डीएम के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा था। 5 नवंबर को सिविल कोर्ट परिसर में अवकाश होने के नाते अगले दिन सिविल कोर्ट परिसर में वकीलों ने पर्दर्शन कर हाईकोर्ट को ज्ञापन भेजा। इस दौरान कई सैकड़ा अधिवक्ता मौजूद रहे। सचिन प्रताप सिंह ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।

Barabanki News
Advocates 
streets
protested
memorandum
High Court