Barabanki News... सड़कों और हाई वे पर बेतरतीब और गैर कानूनी तौर पर फर्राटा भरते ई रिक्शा और ऑटो के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हो गया है। इसी के तहत गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अंकिता शुक्ला ने 12 ई-रिक्शों/ टैम्पो टैक्सी को नियम विरूद्ध संचालित पाये जाने पर मोहम्मदपुर चौकी में निरूद्ध किया। 111 आपको बता दें कि जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की विभिन्न बैठकों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सकारात्मक निर्णय लिये जाते रहें हैं। इसमें मुख्य रूप से जिलाधिकारी द्वारा ई-रिक्शा के हाईवे पर संचालन व ऑटो रिक्शा-टैम्पो टैक्सी के परमिट शर्तों के अधीन निर्धारित रूट के बाहर संचालन किये जाने पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अंकिता शुक्ला ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन पर अंकुश लगाया जाना नितान्त आवश्यक है। इस हेतु बुधवार को जनपद के प्रवर्तन दलों द्वारा 12 ई-रिक्शों/ टैम्पो टैक्सी को नियम विरूद्ध संचालित पाये जाने पर मोहम्मदपुर चौकी में निरूद्ध किया गया है।
उन्होंने जनपद के समस्त ई-रिक्शा स्वामियों व चालकों से अपील की कि जनहित में हाईवे पर संचालन न करें इसके साथ ही उन्होंने जनपद के समस्त ऑटो रिक्शा-टैम्पो टैक्सी के स्वामियों व चालकों से भी अपील की कि वो परमिट शर्तों के अन्तर्गत निर्धारित रूट पर ही संचालन करें। यदि इसके उपरान्त भी कोई ई-रिक्शा हाईवे पर संचालित पाया जाता है अथवा टैम्पो टैक्सी/ऑटो रिक्शा परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाये जाते हैं, तो उसके विरूद्ध नियमानुसार विधिक रूप से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
Barabanki News
Administration
strict
action
irregular
e-rickshaw operation
seized

0 टिप्पणियाँ