ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: निराश्रित गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, डीएम ने दिए अहम निर्देश

 

Barabanki News... जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं सम्वर्धन के निर्देश दिये गये। 

 जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बैठक में संरक्षित निराश्रित गोवंशों को ठण्ड से बचाव के निर्देश निर्गत करते हुये समस्त गो आश्रय स्थल में शेड्स पर पर्दे लगाये जाने, जूट के बोरे की व्यवस्था, अलाव की व्यवस्था तथा उनके भरण पोषण हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, दाना एवं साइलेज की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा हरा चारा बुआई के सम्बन्ध में कठोर निर्देश देते हुये समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सम्बद्ध चारागाह की भूमि पर चारो तरफ खाई खुदवाकर शत-प्रतिशत हरा चारा बुआई कराना सुनिश्चित करें। 

बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने समस्त गो आश्रय स्थलों पर कार्यरत केयर टेकर्स का पुलिस वैरीफिकेशन कराये जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों को दिये। मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सूदन ने सहभागिता योजनान्तर्गत अधिक से अधिक गोवंश सुपुर्द करने के निर्देश दिये। 

बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अतुल कुमार अवस्थी द्वारा निर्देश दिये गये कि दिनांक 30 नवम्बर तक अधिक से अधिक खाद के बदले पराली संग्रहित कर ली जाय। बैठक में परियोजना निदेशक, डीआरडीए मनीष कुमार, उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा अन्य विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर निकाय एवं समस्त उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहें।

Barabanki News
Administration
 geared up 
save 
destitute 
cattle 
cold
DM 
nstructions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ