ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: अडाणी ने अमेरिका में रिश्वत देकर ठेके हासिल किए, गिरफ्तारी हो- सुमन

 

Barabanki News... भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने मंगलवार को कहा कि गौतम अडाणी ने अमेरिका में सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देकर अमेरिक में ठेके प्राप्त किए हैं। इसी मामले में उन्हें अमेरिका की एक अदालत ने तलब किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अडाणी से चंदा लेकर बीजेपी सरकार उन्हें अपने हितों के लिए इस्तेमाल करती है। सुमन ने अडाणी की गिरफ्तारी की भी मांग की है।

   

मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंन अडानी की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने कहा सरकारी सम्पत्तियों को बेचकर उससे मिलने वाले कमीशन से चुनाव लड़ रही है। पार्टी के कोषाध्यक्ष शिव दर्शन वर्मा ने कहा कि किसानों को न खाद मिल रही है न ही बीज मिल रहा है। वहीं धान के खरीद केन्द्र भी सुचारू ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। 


भारतीय कम्मुनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद सदस्य प्रवीन कुमार ने कहा कि किसान समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा सरकार सिर्फ हिंदू मुसलमान कर रही है। प्रदर्शन कार्यो में किसान सभा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, रूबी सिंह चन्देल, श्याम सिंह, अलाउद्दीन, अंकुल वर्मा, दीपक शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, संदीप मिश्रा, मो0 काशिफ, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, महेन्द्र यादव, प्रदीप वर्मा, राजकुमार वर्मा, अमर सिंह, कल्लूराम, प्रेमचन्द्र वर्मा, मुनेश्वर प्रसाद, ज्ञानेश्वर वर्मा, बालकृष्ण शुक्ला, पवन वर्मा, जितेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ जीतू भईया आदि प्रमुख लोग थे। अंत में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सम्बांधित ज्ञापन दिया गया।

Barabanki News
Adani 
obtained 
contracts 
America 
paying 
bribes, 
arrested 
Suman

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ