Barabanki News... जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला है। सुबह उसकी पत्नी सो कर उठी, तो घर के सामने बाग में उसके पति का शव फंदे से लटका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे में 35 वर्षीय नियाज का शव मंगलवार की सुबह घर के पास बाग में एक पेड़ पर लटकता मिला। उसकी पत्नी जब सोकर उठी तो उसने पति को घर पर नहीं पाया, बाहरी निकली तो उसे नियाज का शव को पेड़ पर लटका दिखाई दिया। पत्नी ने घरवालों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना से पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक की पत्नी ने बताया है कि किसी से कोई विवाद नहीं था, किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी, यह घटना कैसे हुई मुझे कुछ पता नहीं चल सका। मृतक नियाज मवई चौराहे के पास अनारपट्टी गांव का रहने वाला था। उसकी शादी 9 साल पहले बंकी कस्बे में हुई थी। 5 साल से नियाज अपने ससुराल में पत्नी के साथ रह रहा था। मंगलवार सुबह नियाज का शव घर से 50 मीटर दूर बाग में पेड़ से लटकता मिला। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
Barabanki News
Dead body
young man
living with his in-laws
hanging
mysterious circumstances
created panic

0 टिप्पणियाँ