Barabanki News... जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का एक अजब मामला सामने यहां है। यहां एक गांव में खाते में मोबाइल का नंबर लिंक कराने के बहाने घर पहुंचे एक बैंक कर्मी ने महिला से छेड़छाड़ और जोर जबरदस्ती की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को वो अपने दरवाजे पर बर्तन साफ कर रही थी। तभी अमेठी जिले के शुकुलबाजार थाना क्षेत्र के झाऊ का पुरवा का बैंककर्मी महेश राणा पुत्र अज्ञात उसके घर पहुंचा और कहा कि वह यूको बैंक में कार्य करता है। उसने कहा कि तुम्हारे खाते पर मोबाइल नंबर नहीं लगा है। इसलिए अपना मोबाइल लेकर आओ, तुम्हारे खाते पर मोबाइ नंबर लिंक कर दूं। वो कमरे में पड़े बेड पर बैठ गया। आरोप है कि युवती अपना मोबाइल लेकर जब युवक के पास पहुंची, तो उसने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया, तभी युवती के शोरगुल मचाने पर परिजन दौड़ पड़े और युवक को पकड़ने में सफल हो पाते, उससे पहले ही युवक भाग निकला। परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद युवती थाने पहुंचकर कर पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक युवती की तहरीर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Barabanki News
bank employee
reached
house
linking
mobile
account
molested
woman
alone

0 टिप्पणियाँ