Barabanki News...जिले की स्वाट-सर्विलांस और बदोसराय कोतवाली की संयुक्त टीम ने फर्जी कम्पनी LUCC के माध्यम से करीब 75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से रजिस्टर बॉन्ड, पासबुक, फोटो फ्रेम सर्टिफिकेट, 3 मोबाइल फोन,LUCC के दस्तावेज, एक अदद कम्प्यूटर सिस्टम, एक अदद कैश काउन्ट मशीन तथा एक अदद चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
आपको बता दें कि 21 नवंबर को बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के बरोलिया गांव की किरन वर्मा पुत्री स्व0 सालिकराम वर्मा ने तहरीर दिया था कि द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (LUCC) नामक फर्जी कम्पनी के एजेण्ट गांव के ही रामनरेश वर्मा पुत्र स्व जगदीश प्रसाद द्वारा कूटरचित बांड देकर 1,25,000 रुपये छल एवं धोखाधड़ी करके ले लिये एवं कम्पनी बंद कर के कम्पनी मालिक भाग गये। उक्त तहरीर पर बदोसराय कोतवाली पर रामनरेश आदि 08 नफर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गय था। विवेचना के दौरान धोखाधड़ी का शिकार हुए 04 अन्य लोगों द्वारा अभियुक्तगण के विरुद्ध तहरीर दी गई जिसके आधार पर बदोसराय कोतवाली पर 4 और अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
उपरोक्त मुकदमों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में शनिवार को स्वाट/सर्विलांस बदोसराय कोतवाली की संयुक्त पुलिस द्वारा मुल पता गोरखपुर जिले के राजघाट थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव और हालपता नगर कोतवाली क्षेत्र के बबुरिहा के दिनेश सिंह उर्फ डीके सिंह पुत्र फागूलाल सिंह और जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर के संतोष कुमार मिश्रा पुत्र दुर्गा शरण मिश्रा को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से बॉन्ड, कम्पनी के दस्तावेज, 3 मोबाइल फोन, कम्प्यूटर सिस्टम तथा एक अदद चार पहिया वाहन संख्या(XUV) UP 41 AS 4849 आदि कागजात बरामद किया गया । उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 05 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
Barabanki News
fraudsters
fake
LUCC
cases
registered

0 टिप्पणियाँ