ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 3 इंस्पेक्टर समेत 29 SI का तबादला, देखिए कौन, कहां भेजा गया

 

Barabanki News... पुलिस अधीक्षक ने पुलिस व्यस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए ढाई दर्जन पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।

 पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने तीन निरीक्षकों समेत 29 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इनमें कई दरोगा लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए थे। नई व्यवस्था के तहत निरीक्षक शिवअजोर मिश्र को थाना कोठी से अतिरिक्त निरीक्षक थाना हैदरगढ़, निरीक्षक मुश्तकीम अहमद अतिरिक्त निरीक्षक थाना देवा से अतिरिक्त निरीक्षक मोहम्मदपुर खाला और निरीक्षक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी माती से अतिरिक्त निरीक्षक देवा थाना भेजा गया है। वहीं लाइन में बैठे रामप्रताप को बदोसराय, आनंद गौतम को मोहम्मदपुर खाला, नीलिमा जायसवाल को एएचटीयू, राजाराम को रामनगर, देव प्रकाश शुक्ल को जैदपुर, राम कृष्ण द्विवेदी को असंद्रा, रामसुख पांडेय को लोनिकटरा, रमेश सिंह को टिकैतनगर, मनोज कुमार लोनिकटरा, सुभाष चंद्र दूबे को मोहम्मदपुर खाला, विनय कुमार चौकी प्रभारी कस्बा जैदपुर और सुदर्शन सिंह को चौकी प्रभारी मानपुर लखैचा थाना सतरिख भेजा गया है।
इसके साथ ही प्रभारी सर्विलांस सेल संजीव प्रकाश सिंह को चौकी प्रभारी माती, चौकी प्रभारी मसौली राज करना सिंह को थाना मसौली, चौक प्रभारी सिविल लाइन मृदुल पांडेय को नगर कोतवालीी, संजय यादव को कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी सिविल लाइन, राहुल शर्मा को थाना मसौली से चौकी प्रभारी कस्बा मसौली, सत्येन्द्र प्रकाश पांडेय को थाना कोतवाली नगर से चौकी भानमऊ थाना कोठी, संजय कुमार को मोहम्मदपुर खाला से चौकी प्रभारी रसौली थाना सफदरगंज, सत्य प्रकाश यादव को चौकी प्रभारी मानपुर लखैचा थाना सतरिख से चौकी प्रभारी सैदनपुर थाना सफदरगंज, मो राशिद खां को थाना रामसनेहीघाट से चौकी प्रभारी पल्हरी थाना सफदरगंज, राजेश गुप्ता को जैदपुर से थाना टिकैतनगर, शिवकुमार को कोतवाली नगर से थाना मसौली, रणजीत सिंह को कोतवाली नगर से थाना सतरिख, संतराम को अभियोजन से थाना बड्डूपुर, नीलम सिंह को कार्यालय क्षेत्राधिकारी सदर से वन स्टाफ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चिकित्सालय, उषा देवी पाल को थाना सतरिख से पुलिस लाइन, सुमन लता को बड्डूपुर से पुलिस लाइन और लालजी यादव को लोनिकटरा से कोतवाली नगर भेजा गया है।

Barabanki News
Inspector
sub inspector
tarnsfer
police

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ