BARABANKI NEWS... शारदीय नवरात्रि के महानवमी के पावन पर्व पर विकास खंड देवा के ग्राम रीवा रतनपुर में सदर विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव के द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया। कन्या भोज में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने शामिल होकर 250 कन्याओं का स्वागत रोली,तिलक,और पुष्प वर्षा के स्वागत किया एवम आरती पूजन करते हुए कन्याओं को भोजन परोसा। इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे सनातन धर्म में कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है। नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। विधायक धर्मराज ने आगे कहा कि प्राचीन मान्यता है कि नवरात्रि में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का वास होता है सच्चे मन से कन्या पूजन से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके उपरांत विधायक धर्मराज ने कन्याओं को उपहार स्वरूप बर्तन और दक्षिणा भेंट की जिसे पाकर कन्याओं की आंखों में खुशी की चमक दिखी।
BARABANKI NEWS
WOMEN
SANATAN DHARM
SURESH YADAV


0 टिप्पणियाँ