Lucknow News... उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के वेतन में महगाई भत्ते की 03 प्रतिशत वृद्धि कर दी है। अब कर्मचारियों का महगाई भत्ता बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार द्वारा आज शासनादेश जारी कर दिया गया है।
राज्य कर्मचारियों और सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओ, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारियो, कार्यप्रभारित कर्मचारियों तथा यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत पदधारको को महंगाई भत्ते का 01 जुलाई 2024 से बढ़ी हुई दरों पर भुगतान किया जायेगा। स्वीकृत दरों पर महगाई भत्ते को 01 जुलाई 2024 से 30 सितम्बर, 2024 तक देय अवशेष धनराशि अधिकारी एवं कर्मचारी के भविष्य निधि खाते में जमा की जायेगी। दिनांक 01 अक्टूबर, 2024 से देय धनराशि का भुगतान माह अक्टूबर, 2024 के नियमित वेतन के साथ दिनांक 30 अक्टूबर, 2024 को नकद किया जायेगा।
Lucknow News
State Government Employee
Diwali gift

0 टिप्पणियाँ