BARABANKI NEWS... पूर्व कांग्रेस सांसद डॉ पीएल पुनिया ने जातीय जनगणना की आवश्यकता पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि इससे न केवल पिछड़े और दलित वर्ग की स्थित का बेहतर आकलन होगा, बल्कि इससे सरकार की योजनाओं के फोकस और परिणामों मेें भी सुधार होगा। आप सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने संगठन के साथ मिलकर अपने अपने विकास खण्डों में जातीय जनगणना की प्रक्रिया को शुरू करें और इस बात का ध्यान रक्खें कि, जातीय जनगणना की प्रक्रिया में स्थानीय नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित हो और समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व सही तरीके से हो इसके लिये पार्टी कार्यकर्ताओं और आवाम के बीच संवाद और सामंजस बनाये रखना आवश्यक हैं।
वहीं कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने भी जातीय जनगणना पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को इसकी अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि आज के समय में जातीय जनगण्ना का महत्व केवल जनसंख्या गणना तक सीमित नही हैं, बल्कि जातीय जनगणना सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को पहचानने और उनके निवारण के लिये आवश्यक है। जातीय आंकड़ों के आधार पर नीतियां बनाकर समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलाने का काम किया जा सकता है जातीय जनगणना समय की जरूरत है जिसे हर हाल में कांग्रेस पार्टी करायेगी। भाजपा की डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में जो नफरत फैला रही है उसे कांग्रेस पार्टी भाई चारे का संकल्प लेकर एकता का पैगाम देगी।
तनुज पुनिया मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर जातीय जनगणना, संगठन की मजबूती तथा भाईचारे को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा संचालन नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला ने किया।
कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि जातीय जनगणना कराने का पार्टी का उद्देश्य तब तक पूरा नही हो सकता जब तक कांग्रेस पार्टी का संगठन मजबूत न हो और उसका अस्तित्व ब्लाक और पंचायत स्तर तक न हो और ब्लाक स्तर के संगठन द्वारा जातीय जनगणना, सामाजिक समानता और भाईचारा कायम रखने के लिये गाँव गाँव में जागरूकता अभियान चलाना होगा और जातीय जनगणना के उद्देश्य से समाज के सभी वर्गों को जागरूक करना होगां ।
बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद मोहसिन, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, राम हरख रावत, इरफान कुरैशी, शबनम वारिस, अजीत वर्मा, दिलशाद वारसी, इजहार एडवोकेट, रमेश कश्यप, रामानुज यादव, मोइनुद्दीन अंसारी, सिंकदर अब्बास रिज्वी, अजय रावत, शिव बहादुर वर्मा, जसवंत वर्मा, संतशरन वर्मा, जलालुद्दीन गूजर, सियाराम यादव, सौरभ पाण्डेय, सद्दाम हुसैन, फरीद अहमद, शिव नारायन रावत, सुरेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, भस्मा प्रसाद मिश्रा, मोनू वर्मा, राजकुमार वर्मा, मुरलीधर, अकील इदरीसी, अनुरूद्ध प्रताप यादव, कौशल किशोर वर्मा, श्रीकान्त मिश्रा सहित दर्जनो की संख्या मंें पार्टी के पदाधिकारी मौजूद।
BARABANKI NEWS
CONGRESS
CAST CENSUS
CAST CENSUS
PL PUNIA
TANUJ PUNIA
POLITICS
TANUJ PUNIA
POLITICS


0 टिप्पणियाँ