Barabanki News... जिले में रविवार को दो पुलिस चौकियों के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण के बाद पुलिस अधीक्षक ने उद्घाटन किया। इन पुलिस चौकियों के निर्माण से पुलिसकर्मियों को कामकाज में तो आसानी होगी ही वहां पहुंचने वाले लोगों को भी सहूलत मुहैया होगी। रविवार को को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा सबसे पहले नगर कोतवाली की मण्डी पुलिस चौकी का जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण के पश्चात उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आलोक मणि त्रिपाठी व चौकी प्रभारी मण्डी उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा सुबेहा थाने की सराय गोपी पुलिस चौकी का जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण के पश्चात उद्घाटन कर चौकी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ श्री आलोक पाठक द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सुबेहा संजीव कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अजय प्रकाश त्रिपाठी व चौकी प्रभारी सराय गोपी सब इंस्पेकटर जितेन्द्र सिंह आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Barabanki News
Police Post
Inauguration



0 टिप्पणियाँ