ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

प्रकृति का अद्भुत संगम है पर्यटन स्थल भगहर झील, एक दिन गुजार कर तो देखें!

 

हर रोज दूर-दराज से पहुंच रहे पर्यटक 
 BARABANKI NEWS... अगर आपप बाराबंकी में किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल की तलाश में हैं, तो यहां की भगहर झील आप के लिए बेहतरीन डेस्टीनेशन है। जिले के सूरतगंज विकास खंड क्षेत्र में स्थिति ये झील अपनी प्राकृतिक और भौगोलिक स्थिति की वजह आप को खूब भाएगी। अपनी इन्हीं खासियत की वजह से ये देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए आकृषण का केंद्र बनी हुई है। हजारों की तादाद में पर्यटक यहां की खूबसरती और शांत माहौल का लुत्फ लेने के लिए आते हैं। प्रदेश की योगी सरकार भी इस स्थान की खूबसूरती को निखारने के लिए भरसक कोशिशें कर रही है।
सूरतगंज विकासखंड में प्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेव से 9 किलोमीटर दूर मुकौलील गांव में महादेवा इको पर्यटन स्थल भगहर झील अपनी सुंदरता और भौगोलिक स्थिति की वजह से ये झील आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। भगहर झील का पानी कभी सूखता नहीं है। इसमें कई प्रकार के जलीय जीव-जंन्तु रहते हैं। शहर के कोलाहल भीड़भाड़ व तनावपूर्ण एवं प्रदूषित वातावरण से मुक्त झील में ऊंचे-ऊंचे पेड़ पौधे और पक्षी यहां का मुख्य आकर्षण हैं।
ये 185 एकड़ में फैली अर्ध चंद्राकार स्वच्छ जल युक्त झील है, जो इस जिले की सबसे बड़ी झील है। यह समुद्र तल से लगभग 120 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। माह नवंबर से मार्च तक यहां साइबेरियन पक्षियों की भरमार होती है, जो पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां दूर दराज से कई पक्षी जीव जंतु प्रवास करने भी आते हैं। पक्षियों के रहने के लिए पेड़ों पर कई प्रकार के इंतजाम पर्यटन विभाग के द्वारा किए गए हैं। यहां दूर दराज से लोग प्रति दिन आते हैं।
पर्यटन स्थल को और खूबसूरत बनाने और यहां लोगों की सुविधाओं के लिए सरकार भी लगातार कोशिश कर रही है। प्रदेश सरकार यहां लाखों रूपये लगाकर इसे प्रदेश स्तर का पर्यटन स्थल बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। पर्यटन स्थल भगहर झील में अभी भी पार्क में काम चल रहा है। झील के बीचो-बीच में एक भगवान शिव की प्रतिमा बनाई जाएगी और साथ में एक पुल का निर्माण होगा। जिस पर लोग खड़े होकर झील का आनंद ले सकेंगे। यहां पर बच्चों के लिए पार्क व झूला आदि की व्यवस्था है। वन्य जीव की जानकारी एवं रुचि बढ़ाने हेतु यहां इंटरपरस्टेशन सेंटर की स्थापना हुई है। जिसमें पक्षी जगत एवं सरिसृप जगत मूर्ति रखे गए हैं व उनकी जानकारी दी जाती है। यहां वन विभाग द्वारा पौधशाला की स्थापना की गई है। जिसमें माह जुलाई से पौध उचित दर पर मिलते हैं।

BARABANKI NEWS
BHAGHAR LAKE
TOURIST PLACE
TOURISM 
UTTAR PRADESH 
GOVERNMENT
MAHADEVA

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ