तनाव प्रबंधन पर गोष्ठी
Barabanki News... जिला पुस्तकालय में शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा गठित तनाव प्रबंधन और करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की तरफ से तनाव एवं प्रबंधन विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह के नेतृत्व में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी द्वारा गठित जनपदीय करियर काउंसलिंग एवं तनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ की नामित सदस्य प्रधानाध्यापिका राजकीय हाई स्कूल मित्तई और नोडल पंख प्रभारी दीप माला वर्माी एवं प्रवक्ता मनोविज्ञान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी ममता सहाय ने पाठकों को करियर चुनाव,पंख पोर्टल एवं तनाव प्रबंधन विषय पर आधारित जानकारी प्रदान की।
जनपदीय नोडल "पंख" दीपमाला वर्मा ने पुस्तकालय के सदस्यों से करियर चुनाव तथा उसकी तैयारी के मध्य आनेवाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं तथा उनसे उपजे तनाव विषय पर विस्तृत रुप से चर्चा करते हुऐ कहा कि इन समस्याओं से उबरने के लिये तथा धनात्मक विचारों को बढ़ाने के लिए अच्छा खानपान, व्यायाम, योग तथा बेहतर जीवन शैली को अपनाना पड़ेगा। साथ ही पाठकों को करियर गाईडेंस संबंधी "पंख पोर्टल "के विषय में भी जानकारी दी।
इसी क्रम में मनोविज्ञान शिक्षिका ममता सहाय ने पाठकों को मानसिक तनाव की स्थिति होने पर तनाव प्रबंधन पर चर्चा करते हुए तनाव क्यूं तथा किन परिस्थितियों में होते है, इस पर पाठकों से बात की तथा टोल फ्री नंबर 14416 के महत्व पर प्रकाश डालते तनाव की स्थिती आने पर इस नंबर को प्रयोग करने पर बल दिया। इस अवसर पर गोष्ठी में लगभग 195 पाठकों ने हिस्सा लिया और उपस्थित काउंसलरो से अपनी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया ।
इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह ने पाठकों को जीवन में किसी भी विपरीत परिस्थिति में ना घबराते हुए उनका डटकर सामना कर आगे बढ़ते हुएं अपने पढ़ाई तथा करियर पर फोकस करने की दिशा पर बल देने हुए कहा कि करियर बनाने तथा अपने संघर्ष के मध्य अगर तनाव महसूस हो तो 14416 जरूर प्रयोग करें तथा आवश्यकता पड़ने पर काउंसलर या थेरेपिस्ट का सहयोग ले, इसमें संकोच कत्तई ना करें। अंत में पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ पूनम सिंह ने दीपमाला वर्मा एवं ममता सहाय का आभार व्यक्त किया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
Barabanki News
Library
Reader
Tens
Carrier counseling




0 टिप्पणियाँ