ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

भाकियू 'टिकैत' की अनूठी है ये पहल, हर साल कराता है सैकड़ों शादी

 

सामूहिक विवाह समारोह में 96 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

   

भाकियू टिकैत का 13वां सामूहिक विवाह व निकाह समारोह

 

जिले की तमाम गणमान्य हस्तियों ने दिया आशीर्वाद 

 

BARABANKI NEWS...  भारतीय किसान यूनियन 'टिकैत' की तरफ से नगर के नवीन गल्ला मण्डी में 13वां सामूहिक विवाह व निकाह समारोह रविवार की देर शाम सकुशल सम्पन्न हो गया। समारोह में 96 जोड़ो ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई। गायत्री परिवार द्वारा विवाह कार्यक्रम विधि विधान से सम्पन्न कराया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा विंग गौरव टिकैत ने वर वधू को आशीर्वाद दिया और कहा कि ऐसे समारोह प्रत्येक जनपद में आयोजित होने चाहिए। आपको बता दें कि भाकियू टिकैत जिले में एक ऐसा किसान संगठन है, जो सिर्फ किसानों की समस्याओं के लिए ही आंदोलनरत नहीं रहता है, बल्कि वो समाजिक कुरीतियों और सारोकार के लिए भी लगातार काम करता है। भाकियू की तरफ से हर माह रक्तदान शिविर लगाया जाता है और भाकियू कार्यकर्ता देहदान भी करते रहते हैं।

   

भाकियू द्वारा आयोजित इस 13वें सामूहिक विवाह व निकाह समारोह का शुभारम्भ दोपहर 12 बजे गायत्री परिवार द्वारा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके पश्चात मंडप के नीचे वेदियों पर बैठे सभी जोड़ो को गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा मंत्र जाप के साथ विवाह रस्म की शुरुवात कराई गई। करीब 1 बजे समारोह स्थल पर पहुंचे मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत का कार्यकर्ताओं ने मंडप के नीचे बैठे जोड़ो से बात कर उनसे हाल चाल जाना और अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया।

   

 इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह हर जनपद में होने चाहिएं, ताकि किसी गरीब की बेटी बाप को बोझ न लगे। उन्होंने ने कहा इस मुहिम की शुरुआत करने वाले मुकेश सिंह आज हम सबके बीच नही हैं, लेकिन उनके सोच हम सभी के दिलों में जिंदा है। इसी क्रम में मंडप से थोड़ी दूर पर बने पंडाल में तीन निकाह भी सम्पन्न हुए। कटरा निवासी अशफाक की बेटी अलीशा रिजवी का निकाह नई सड़क के मो सैफ के साथ, हरख के आबिद अली की बेटी शमा बानो का निकाह लखनऊ के अख्तर अली के साथ व बैसपुर के अली हुसैन की बेटी का निकाह लखनऊ निवासी हबीब अहमद के साथ काजी मस्जिद अब्दुल्ला द्वारा कुबूल करवाया गया।

   

करीब ढाई घंटे चले इस कार्यक्रम में पुरोहितों द्वारा विधि विधान से विवाह की रस्म अदा कराई गईं। इसके पश्चात सभी जोड़ो को भाकियू पदाधिकारियों द्वारा उपहार देकर धूमधाम से विदा किया गया। समारोह में बरातियों व जनातियों के साथ आये हुए सभी मेहमानों के लिए भाकियू द्वारा लजीज व्यंजनों तथा जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।

   

समारोह में राज्यमंत्री सतीश शर्मा, विधायक दिनेश रावत, एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत,पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा, सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व एमएलसी एसपी सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन शीला सिंह, डीडीसी अवधेश वर्मा, वीरेन्द्र मौर्य, धीरज रावत, आदि ने वर वधू को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, अनिल वर्मा, उत्त्तम वर्मा, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा 'रिन्कू', लायकराम यादव, ओम प्रकाश, राम सेवक रावत,मो रईश प्रधान, दिनेश वर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 
BARABANKI NEWS
BHARTIYA KISAN UNION
GROUP MARRIAGE

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ