ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

BARABANKI: मास्टर की से चोरी करते थे गाड़ी, नंबर प्लेट बदलकर सस्ते दामों में लेते थे बेच

 

अन्तर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश 



 

BARABANKI NEWS... जिले की रामनगर थाना पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर एक अन्तर्जनपदीय शातिर ऑटो लिफ्टर, वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी की 08 अदद मोटर साइकिलें और 01 अदद पिकप बरामद किया है। ये गिरोह मास्टक चाभी से गाड़ी चोरी करता था और फिर उसकी नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेच लिया करता थाष
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस लाइन में गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि रविवार को स्वाट और सर्विलांस व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने डिजिटल डेटा व मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर 01 अन्तर्जनपदीय शातिर ऑटो लिफ्टर अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के रसूलपुर मजरे कुसहरी के शमशुद्दीन उर्फ अब्दुल पुत्र मो यूसुफ निवासी को जफरपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 08 अदद मोटर साइकिल व 01 अदद पिकप बरामद किया गया है।

   

उन्होंने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ में पता चला है कि वो अपने 02 अन्य साथियों लखीमपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के ललित नगर दुर्लभ आश्रम के शमशाद और इरशाद पुत्रगण के साथ बाराबंकी, लखीमपुर, सीतापुर, अयोध्या व आस पास के जनपदों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करते हैं। फिर उनकी नम्बर प्लेट बदलकर कूट रचित नम्बर प्लेट का प्रयोग करते हैं तथा चेचिस नम्बर और इंजन नम्बर को मिटाकर सस्ते दामों पर बेंच देते हैं। बरामद चोरी की पिकअप बिना नम्बर प्लेट के प्रयोग की जा रही थी। जिसका वास्तविक नम्बर UP 41 AT 4388 है जोकि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा पंजीकृत है। वहीं मोटरसाइकिल UP 41 AH 6095 थाना रामनगर क्षेत्र के रानीगंज दुर्गा पण्डाल से चोरी की थी, जिस सम्बन्ध में थाना रामनगर में मुकदमा पंजीकृत है। शेष अन्य बरामद मोटर साइकिलें विभिन्न जनपदों के थाना से चोरी की गई हैं। इस सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। बरामद मोटर साइकिलों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं फरार अभियुक्तगण शमशाद और इरशाद की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

BARABANKI NEWS
Auto lifter group
arrest

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ