Barabanki News... थाना कोतवाली पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर पैट्रोल और डीजल टैंकर से तेल चोरी कर इथेनॉल मिलाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के 06 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पेट्रोल से भरे ड्रम, घटना कारित करने में प्रयुक्त गाड़ी और दूसरा सामान भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्वाट-सर्विलांस और थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा के आधार पर शुक्रवार को 06 अभियुक्तों, अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के पूरेसिल्ला पाण्डेय मजरे पिरखोली के दिलीप कुमार पाण्डेय पुत्र जगन्नाथ पाण्डेय, उन्नाव जिले के हसनगंज के ज्ञानदेय कुशवाहा पुत्र पप्पूलाल कुशवाहा, उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के देवइया मवईया गांव के स्वामीदयाल पुत्र रामनरायण, सीतापुर जिले के पिसावा थाना क्षेत्र के जलालनगर गांव के कासिब पुत्र इस्तखार, लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के गर्म कटौली के दीपक यादव पुत्र रामचन्द्र यादव और सतरिख थाना क्षेत्र के भिटौली कलां गांव के अर्जुन यादव पुत्र गुड्डू यादव को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सौंध ढ़ाबा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से 08 अदद ड्रम में पेट्रोल करीब 1600 लीटर, 02 अदद ड्रम इथेनॉल करीब 300 लीटर, 30 अदद खाली ड्रम, 10 अदद छोटी बड़ी प्लास्टिक की पिपिया, 01 अदद लोहे का बाल्टा, 01 अदद तेल निकालने की इलेक्ट्रिक मशीन, 01 अदद कीप, 03 अदद प्लास्टिक के पाइप, ओमनी कार UP32JP3361 व 2830 रूपये नगद बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण पैट्रोल टैंकर के ड्रावर को अधिक पैसों का लालच देकर इलेक्ट्रिक मशीन के माध्यम से टैंकर से पेट्रोल/डीजल निकाल लेते हैं तथा पेट्रोल/डीजल निकालने के पश्चात टैंकर में इथेनॉल मिला देते हैं। टैंकर से निकाले गये पेट्रोल/डीजल को ड्रम में भरकर ओमनी कार के माध्यम से अभियुक्त अर्जुन यादव ग्राम वादीनगर मे श्यामा देवी स्कूल के पास स्थित एक किराये के मकान मे छिपाकर रख देता है तथा सस्ते दामों पर बेच दिया करते हैं। अभियुक्तगण द्वारा जनपद बाराबंकी, लखनऊ तथा आसपास के अन्य जनपदों से पेट्रोल-डीजल की चोरी की घटनाएं कारित करना प्रकाश में आया है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
Barabanki News
Petrol
Diesel
Thief

0 टिप्पणियाँ