ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

लखनऊ से आकर लूटते थे मोबाइल, कई माह से कर रहे थे वारदात, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

 

BARABANKI NEWS...  जिले रामनगर कोतवाली पुलिस ने लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 03 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर 04 घटनाओं का भी खुलासा किया है। इऩके कब्जे से लूट/चोरी के 12 अदद मोबाइल, नकदी व वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल बरामद की है। 

पुलिस के मुताबिक रामनगर पुलिस ने मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर 03 शातिर लुटेरों लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र के भांडू मोहल्ले के मो सिराज पुत्र शेराज, लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला रामनगर एक मीनार मस्जिद के सलमान पुत्र इसरार अहमद और जावेद अंसारी पुत्र अहमद अली अंसारी को बोहनिया तालाब के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लूट की घटनाओं से सम्बन्धित कुल 12 अदद मोबाइल फोन व कुल 1470 रुपये नकद तथा वारदात में इस्तेमाल एक अदद मोटर साइकिल सीडी डीलक्स UP 41 J 9049 बरामद की। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त का एक गैंग है जो लूट/चोरी की घटनाएं कारित करता है। अभियुक्तगण द्वारा करीब 02 माह पहले थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की जेब से 01 अदद मोबाइल रियलमी चोरी किया था तथा करीब 15 दिन पहले कड़ाकापुर के पास एक छोटा हाथी वाले से मोबाइल व पैसा लूटा था लेकिन भागते समय मोबाइल रास्ते में कहीं गिर गया था। 

 अभियुक्तगण द्वारा करीब 04 माह पहले असन्द्रा चौराहा पर एक व्यक्ति की जेब से 01 अदद सैमसंग मोबाइल व कुछ रुपये चोरी किए थे तथा करीब 02 माह पहले फतेहपुर में 01 वनप्लस मोबाइल व कुछ रुपये एक व्यक्ति की जेब से चोरी किए थे। उक्त घटनाओं के सम्बन्ध में रामनगर, फतेहपुर और असन्द्रा में मुकदमे दर्ज हैं। शेष 09 अदद मोबाइल फोन अभियुक्तगण ने जनपद लखनऊ, बाराबंकी तथा आस पास के जनपदों से चुराए और लूटे थे।

BARABANKI NEWS
MOBILE ROBBER
CRIME
LUCKNOW 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ