ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

ट्रैक्टर खड़े को लेकर हुई कहासुनी, बाद में घात लगाए दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला

 

मेलार्थियों को कहासुनी के बाद पीटा, जेवरात छीनने का भी आरोप 

 मामला बदोसराय कोतवाली के प्रसिद्ध माता मंदिर अमरा कटेहरा का है। आठ लोग घायल
BARABANKI NEWS... जिले के बदोसराय कोतवाल क्षेत्र के अमरा कटेहरा स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर में चल रहे मेले में ट्रेक्टर ट्रॉली खड़े करने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने वापस जा रहे मेलार्थियों पर रास्ते में रोककर लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने महिलाओं पर भी हमला किया और उनके जेवरात छीनने की भी कोशिश की है। वारदात में 8 लोग घायल हुए हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले तहकीकात शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिल सोमवार को रामनगर थाना क्षेत्र के मल्लापुर गांव के दर्जनों लोग अमर कटेहरा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे। इसमें पुरुष व महिलाएं शामिल थीं। तमाम लोगों को लेकर आए ट्रैक्टर चालक पवन कुमार ने बताया कि हमारे ट्रैक्टर के आगे एक ट्रैक्टर खड़ा था। जिसको हम लोगों ने रास्ते से हटाने के लिए कहा, तो वह लोग नाराज हो गए। उन्होंने आगे चलकर देख लेने की धमकी दी, तो हम लोगों ने ट्रैक्टर को दूसरे रास्ते से लौटने का निर्णय लिया। शाम करीब पांच बजे जैसे ही वो लोग अलीनगर रानीमऊ बंधे पर पहुंचे, तो पहले से घात लगाए बाइक सवार करीब एक दर्जन लोगों ने ट्रैक्टर सवारों पर हमला बोलकर पिटाई शुरू कर दी। 


 मारपीट में जितेंद्र कुमार रावत, कुलदीप, राम सजीवन, अनूप कुमार, हिमांशु, प्रेमलता, सीमा सुमन, मनीष सहित आठ लोग घायल हो गए। घायल महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि उनकी झुमकी, पायल और मंगलसूत्र भी हमलावर छीनकर भाग गए। यह सभी हमलावर कोतवाली बदोसराय के किंतूर गांव के बताए जाते हैं। पुलिस ने बताया है कि घायलों के बयान दिए गए हैं। तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जेवरात छीनने के आरोप के मामले में जांच की जा रही है।

BARABANKI NEWS
RAMNAGAR
MARPEET
SNATCHING

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ