Barabanki News... जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। शव मिलने के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्तमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। 

 प्राप्त जानकारी के मुताबिल जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के अमानीपुरवा गांव में मंगलवार को 28 वर्षीय विनोद अपने घर में खाना खाने के बाद घर के ही बरामदे चारपाई पर लेटा सो रहा था। बुधवार की सुबह 5 बजे घर के लोगों की आंख खुली तो विनोद अपनी चारपाई पर नहीं था। लोगों ने तलाश शुरी की। तो वो घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ था। शव देखकर हड़कंप मचा गया और चीख पुकार शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शूरू की।


 परिजनों के मुतताबिक विनोद खेती-बाड़ी का काम करता था। बताया जा रहा है कि वो वह दो दिनों से तनाव में दिख रहा था। ग्रामीणों की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं, इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Barabanki News
crime 
Young man