क्षेत्रीय लोगों नें राज्य मंत्री की सादगी को जमकर सराहा 

 BARABANKI NEWS... प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा की सादगी के लिए शुक्रवार को उनकी जमकर सराहना हुई। जिले के रामसनेहीघाट में उन्होंने विकास कार्यों का उद्घाटन खुद के बजाए एक बुजुर्ग महिला से करा दिया। इसके बाद से पूरे जिले में उनकी जमकर सराहना की जा रही है। 

 दरअसल शुक्रवार को कल्याणी नदी के निकट बाबा रामसनेहीदास की समाधि के सामने पर्यटन विकास विभाग द्वारा एक करोड़ रुपए की लागत से बनाए गये रैन बसेरा के साथ कल्याणी नदी पर बनाए गये घाट और अन्य कई विकास कार्यों का लोकार्पण राज्य मंत्री सतीश शर्मा को करना था। लेकिन उन्होंने ये कार्य एक बुजुर्ग महिला गुजराती देब के हाथों कराया। 

 नगर पंचायत अंतर्गत बाबा रामसनेही मंदिर कल्याणी नदी के तट पर डाक बंगला के पास शासन द्वारा स्वकृति आम नागरिकों की सुविधा के लिए रैन बसेरे के लोकार्पण के पश्चात सतीश शर्मा ने कहा कि यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालुओं के साथ ही तमाम छोटे-मोटे मांगलिक कार्यक्रमों के लिए सैकड़ो लोग आते थे, लेकिन उन्हें रुकने या उठने बैठने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। जिसे देखते हुए रैन बसेरा बनाए जाने की मांग की गई थी। इस रैन बसेरा के बन जाने से जहां लोगों को यहां पर रुकने की सुविधा मिलेगी। वहीं आसपास के लोगों के तमाम मांगलिक कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न हो सकेंगे। इस अवसर पर उनके साथ जवाहरलाल वर्मा, पवन कुमार सिंह रिंकू, जिला पंचायत सदस्य अमन वर्मा, रिंकू सिंह दीपक वर्मा तथा विवेक तिवारी के साथ ही ताला गाँव के दर्जनों लोग और महिलाओं के साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 BARABANKI NEWS
STATE MINISTER 
SATEESH SHARMA