ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: शुक्रवार से 10 दिनों तक बदला रहेगा देवा आऩे-जाने का मार्ग, ट्रैफिक डायवर्जन पर डाल लें नजर

 

Barabanki News... जिले के देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर हर साल लगने वाले देवा मेला के दृष्टिगत इस रास्ते से आने जाने के लिए रूट डायवर्जन कर दिया गया है। ये रूट डायवर्जन 27 अक्टूबर तक जारी रहेगा। विशेष आकस्मिक सेवा वाले वाहनों को छोड़कर इस डायवर्जन पर सभी को अमल करना होगा।

 देवा मेले के दौरान सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था हेतु निम्नलिखित यातायात मार्ग परिवर्तन किया गया है जो दिनांक 18 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 27 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।

1- मामा नहर पुलिया से वी0आई0पी0 रोड होकर मजार शरीफ एवं पण्डाल में जाने के उपरान्त पशु चिकित्सालय से कुसुम्भा रोड नहर पुलिया क्रास करके जनपद लखनऊ जाने वाले वाहन मामा नहर पुलिया व माती रोड होते हुये वापस जायेंगे । इसी प्रकार जनपद बाराबंकी जाने वाले वाहन उपरोक्त पुलिया पार कर मलूकपुर होते हुये वापस जायेंगे। 
2- जनपद बाराबंकी से फतेहपुर जाने वाले बड़े वाहन जहांगीराबाद चौराहे से दाहिने मुड़कर सूत मिल के सामने से होकर जहांगीराबाद तथा जहांगीराबाद से टेरा सद्दीपुर एसिहाली चौराहा होते हुये फतेहपुर जायेगें और इसी रास्ते से वापस भी आयेंगे। 
3- कुर्सी से बाराबंकी जाने वाले हल्के वाहन खेवली से ग्वारी होते हुये बाराबंकी आयेंगे। 
4- कुर्सी से बाराबंकी जाने वाले भारी वाहन किसान पथ होते हुए बाराबंकी आयेंगे। 
5- फतेहपुर से जनपद लखनऊ जाने वाले वाहन फतेहपुर कस्बे में रेलवे क्रासिंग से पहले कुर्सी मार्ग पर पहुंचकर कुर्सी होते हुये लखनऊ जायेंगे या फतेहपुर से रामनगर बाराबंकी होते हुये लखनऊ जायेंगे। 
6- जनपद लखनऊ से फतेहपुर जाने वाले वाहन कुर्सी होते हुये फतेहपुर जायेंगे या लखनऊ से बाराबंकी-रामनगर होते हुए फतेहपुर जायेंगे। 
7- मेला क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का पूर्णतया प्रवेश वर्जित है सभी प्रकार के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल तक निर्धारित मार्ग से ही जायेगें।

  नोट- विशेष एवं आकस्मिक सेवाओं वाले वाहन जैसेः दुग्ध वाहन, एम्बुलेन्स आदि कुर्सी रोड तिराहा होते हुये लखनऊ की तरफ और कुर्सी रोड़ नहर पुलिया से बायें मुड़कर नहर की पटरी पर होते हुए मामापुर नहर पुलिया से बाराबंकी की और जायेगें। उपरोक्त प्रकार के वाहन इसी प्रकार नहर की बायीं पटरी मार्ग से वापस फतेहपुर की तरफ जायेगें।

Barabanki News
Deva
Deva Fair
Route diversion
haji waris ali shah

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ